लाइव न्यूज़ :

यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने से दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित

By भाषा | Updated: November 7, 2021 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर दिल्ली में वज़ीराबाद के निकट यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा तीन पीपीएम तक बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में रविवार को पानी की आपूर्ति बाधित रही।

अमोनिया का स्तर बढ़ने की वजह से शहर के जल शोधन संयंत्रों में उत्पादन प्रभावित हुआ।

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने एक बयान में कहा कि हरियाणा से भारी मात्रा में सीवेज और औद्योगिक कचरा छोड़े जाने के कारण दिल्ली के जल शोधन संयंत्रों में उत्पादन प्रभावित हुआ है।

राघव चड्ढा ने कहा कि यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने के कारण पूर्वी, उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी दिल्ली और नयी दिल्ली नगर निगम के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

उन्होंने कहा, "हम सभी से पानी का विवेकपूर्ण तरीके से इस्तेमाल करने का अनुरोध करते हैं। हमने पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकरों की व्यवस्था भी की है।"

उन्होंने कहा कि यमुना नदी में अमोनिया का स्तर तीन पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) तक बढ़ने के कारण सोनिया विहार, भागीरथी, चंद्रावल, ओखला और वज़ीराबाद जल शोधन संयंत्रों में उत्पादन प्रभावित रहा।

डीजेबी की जल गुणवत्ता प्रबंधन टीम ने बढ़े हुए जल प्रदूषण को नियंत्रित करने और उत्पादन मानदंडों के अनुसार पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कदम उठाए हैं।

राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा, "हम यमुना नदी में अमोनिया के स्तर को नियंत्रित करने के लिए हरियाणा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दिल्ली जल बोर्ड आपूर्ति को जल्द से जल्द बहाल करने और अमोनिया के स्तर को नीचे लाने के लिए अथक प्रयास कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: बीच सड़क पर रैपिडो ड्राइवर का हंगामा, रोड लेकर पत्रकार पर हमला; जानें क्या है पूरा मामला

भारतDelhi AQI: दिल्ली में गैर बीएस-6 निजी वाहनों की एंट्री बंद, ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ लागू; बढ़ते प्रदूषण के बाद सख्ती

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर: लाइफस्टाइल में बदलाव और देर से शादी से बढ़ रही इनफर्टिलिटी

भारतये प्रस्तावित ग्रिड सपोर्ट शुल्क बिल्कुल ही नाजायज होगा

भारत अधिक खबरें

भारतदेश में 216 बड़े बांधों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति?, गंभीर खामियां, तत्काल मरम्मत की जरूरत

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है