लाइव न्यूज़ :

जल सुरक्षा से देश को 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मदद मिल सकती है : शेखावत

By भाषा | Updated: November 16, 2021 23:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लोगों से समन्वित जल प्रबंधन की जिम्मेदारियों को पूरा करने का आह्वान करते हुए मंगलवार को कहा कि जल सुरक्षा से देश को 5000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिल सकती है।

अंतरराष्ट्रीय जल सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2021 को संबोधित करते हुए शेखावत ने कहा कि राज्यों के समक्ष पेश आ रहे जल संबंधी मुद्दों के समाधान के लिये केंद्र ने कई राष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

उन्होंने कहा कि महामारी के कारण लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों के बावजूद घरों में नल का कनेक्शन प्रदान करने की दिशा में काम जारी रहा।

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि साल 2019 में जल जीवन मिशन शुरू होने के बाद से अब तक 5.5 करोड़ घरों को नल का कनेक्शन प्रदान किया गया है।

उन्होंने कहा कि सभी घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के बाद मंत्रालय का अगला लक्ष्य घरों और कार्यालयों की इमारतों से निकलने वाले अपशिष्ट जल के निपटारे की दिशा में काम करना होगा।

शेखावत ने आम लोगों एवं समाज से जल संबंधी मुद्दों के समाधान के लिये हिस्सेदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समन्वित जल प्रबंधन को हासिल करने के लिये आम लोगों एवं समाज को अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जल सुरक्षा से देश को 5000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिल सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो