लाइव न्यूज़ :

जोशीमठ में धौली गंगा नदी का जल उच्च स्तर पर : सीडब्ल्यूसी अधिकारी

By भाषा | Updated: February 7, 2021 21:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात फरवरी उत्तराखंड के चमोली जिले में नंदादेवी ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटने के बाद केन्द्रीय जल आयोग के अधिकारियों ने कहा कि जोशीमठ में धौली गंगा नदी का जल खतरनाक रूप से उच्च स्तर पर बह रहा है।

ग्लेशियर टूटने से हिमस्खलन हुआ और अलकनंदा नदी तंत्र में एक जलप्रलय आयी जिसमें पनबिजली स्टेशन बह गये और 100 से अधिक मजदूर फंस गये, जिनकी मौत होने की आशंका है।

केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष सौमित्र हालदार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पूर्वाह्र 11 बजे, जोशीमठ में जल स्तर 1,388 मीटर दर्ज किया गया।’’

उन्होंने कहा कि 2013 में उत्तराखंड में बाढ़ के दौरान, जोशीमठ में जल का उच्चतम स्तर (एचएफएल) 1,385.54 मीटर था।

केन्द्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अधीक्षण अभियंता (ऊपरी और मध्य गंगा विभाग) राजेश कुमार ने बताया कि हालांकि, रविवार की शाम छह बजे तक नदी का जल स्तर उस सामान्य स्तर पर पहुंच गया जो एक दिन पहले दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि जल स्तर घटने लगा है।

जोशीमठ में, छह फरवरी को दोपहर को एक बजे जल स्तर 1,372.58 मीटर था। रविवार को शाम छह बजे, आपदा के बाद, जल स्तर 1,375 मीटर था।

नदी के निचले हिस्सों में नंदप्रयाग में, शाम छह बजे जल स्तर 840.40 मीटर था। एक दिन पहले, यह अपराह्र एक बजे 848.30 मीटर था।

कुमार ने कहा कि रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, देवप्रयाग, ऋषिकेश और देवप्रयाग में स्थिति इसी तरह की थी।

उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को नंदा देवी ग्लेशियर का एक हिस्सा टूट जाने के कारण ऋषिगंगा घाटी में अचानक विकराल बाढ़ आ गई। इससे वहां दो पनबिजली परियोजनाओं में काम कर रहे कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 125 से ज्यादा मजदूर लापता हैं।

प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेकर लौटे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में शाम को संवाददाताओं को बताया कि अभी तक आपदा में सात व्यक्तियों के शव बरामद हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे