लाइव न्यूज़ :

वर्षा के बाद बेंगलुरु के हिस्सों में जलजमाव, बोम्मई ने अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई

By भाषा | Updated: November 5, 2021 19:48 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भारी बारिश के चलते बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में जलजमाव होने के बाद शुक्रवार को कहा कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की चार टीमें गठित की जाएंगी और शहर में बाढ़ से बचने के लिए दीर्घकालिक और अल्पकालिक योजनाओं के लिए धन आवंटित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 64 बचाव दलों के सदस्यों की संख्या होमगार्ड और ‘सिविल डिफेंस’ से अधिक लोगों की भर्ती करके बढ़ायी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मियों के दौरान नालों की गाद निकालने का काम किया जाएगा।

बोम्मई ने कहा, ‘‘बेंगलुरू में एक आपदा मोचन टीम है, जिसे बढ़ाकर चार किया जाना चाहिए। राज्य आपदा मोचन कोष और वित्त विभाग की मदद से चार टीमों का गठन किया जाएगा।’’

हुबली से लौटने के तुरंत बाद, मुख्यमंत्री ने शहर के कई हिस्सों में पानी भरने पर अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई।

देश की आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) राजधानी में बृहस्पतिवार को हुई भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए. चामराजपेट और आसपास के इलाकों में गाड़ियां सड़कों पर जलजमाव होने से फंस गई। कई निचले इलाकों में पानी घुस गया और पेड़ गिर गए।

मुख्यमंत्री ने इस साल बारिश का मौसम विस्तारित होने का जिक्र करते हुए कहा कि मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों के दौरान बारिश होने का अनुमान जताया है।

बोम्मई ने कहा कि 64 बचाव दल हैं जिनमें से प्रत्येक में 15 सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यों को बढ़ाकर कम से कम 30 किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन टीमों में होमगार्ड और सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को जोड़ा जाएगा।

बेंगलुरू में बाढ़ के कारणों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस तथ्य का पता चला है कि कई नाले भर गए हैं, जिसके कारण पानी का निकास रुक गया है।

बोम्मई ने कहा, ‘‘नालों की पुरानी दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बेंगलुरु में बड़े नालों की कुल लंबाई 842 किलोमीटर है और 389 किलोमीटर लंबी दीवार बनाई गई है। हमने बाकी का काम नगरोत्थान योजना के तहत शुरू कर दिया है।’’

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जलजमाव के कारणों और जल-जमाव समाप्त करने के लिए दीर्घकालिक और अल्पकालिक उपायों के लिए की प्रगति के बारे में मासिक आधार पर उन्हें जानकारी दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया