लाइव न्यूज़ :

जल जीवन मिशन: केंद्रीय दल तकनीकी सहायता पहुंचाने के लिए पश्चिम बंगाल की यात्रा पर

By भाषा | Updated: December 3, 2020 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर केंद्र की एक टीम पश्चिम बंगाल को जल जीवन मिशन (जेजेएम) पर तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए राज्य की तीन दिवसीय यात्रा पर है। बृहस्पतवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

चार सदस्यीय टीम की इस यात्रा से एक महीने से भी अधिक समय पहले केंद्र ने राज्य में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन के ढर्रे की आलोचना की थी और कहा था कि राज्य का इस संबंध में बहुत खराब प्रदर्शन है। इस योजना का लक्ष्य 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों को नल के माध्यम से जलापूर्ति करना है।

जलशक्ति मंत्रालय ने कहा कि टीम जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए तकनीकी सहायता पहुंचाने, विभिन्न मुद्दों एवं चुनौतियों की पहचान करने और अच्छी पद्धतियों का रिकार्ड रखने के लिए बुधवार-शुक्रवार के दौरान पश्चिम बंगाल की यात्रा पर है।

यह टीम राज्य के विभिन्न हिस्सों में जा रही है तथा जलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन से जुड़े क्षेत्रीय अधिकारियों एवं ग्राम प्रमुखों और पंचायत सदस्यों के साथ संवाद कर रही है।

पश्चिम बंगाल ने 2023-24 तक राज्य में सभी परिवारों को नल का शत प्रतिशत कनेक्शन देने की योजना बना रखी है। 2020-21 के दौरान राज्य का आबंटन बढ़कर 1,610.76 करोड़ रूपये कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया