लाइव न्यूज़ :

तकनीकी गड़बड़ी से बांध का गेट खुलने के कारण कोल्हापुर में पंचगंगा नदी में जल स्तर बढ़ा

By भाषा | Updated: December 29, 2021 15:25 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र), 29 दिसंबर महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में बुधवार को तकनीकी खराबी के कारण राधानगरी बांध का एक सर्विस गेट खुल जाने के बाद पंचगंगा नदी में जल स्तर बढ़ना शुरू हो गया। जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन ने तटवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों से नदी में न जाने की अपील की है, क्योंकि जल स्तर चार से पांच फुट तक बढ़ने का अनुमान है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार राधानगरी बांध का एक सर्विस गेट सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक खुल गया, जब फाटकों पर मरम्मत का काम हो रहा था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘विद्युत टीम द्वारा प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शॉर्ट सर्किट के कारण स्वचालित सर्विस गेट खुल गया। जल संसाधन विभाग की तकनीकी टीम को भेजा गया है और गेट को बंद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि वर्तमान में बांध से 4,000 क्यूसेक की दर से पानी बह रहा है और पंचगंगा नदी में जल स्तर चार से पांच फुट बढ़ने का अनुमान है। जिलाधिकारी राहुल रेखावर ने लोगों से मछली पकड़ने, कपड़े धोने और मवेशियों को नहलाने या किसी अन्य गतिविधि के लिए बाहर निकलने से बचने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित