लाइव न्यूज़ :

मुल्लापेरियार बांध में जल स्तर 142 फुट तक पहुंचा: तमिलनाडु सरकार

By भाषा | Updated: November 30, 2021 23:25 IST

Open in App

चेन्नई, 30 नवंबर तमिलनाडु सरकार ने कहा कि मुल्लापेरियार बांध में जल स्तर मंगलवार को 142 फुट तक पहुंच गया और यह भंडारण, केंद्रीय जल आयोग द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुरूप है। यह बांध केरल के इडुक्की जिले में है।

तमिलनाडु के बांध संचालन अधिकारियों ने कहा कि जल स्तर सुबह तीन बजकर 55 मिनट पर 142 फुट तक पहुंच गया और बांध से धीरे-धीरे 1,682.46 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि पानी छोड़े जाने से केरल में समकक्षों को तीन अलर्ट जारी किए गए।

तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन ने कहा कि 30 नवंबर की सुबह बांध में 142 फुट तक पानी जमा हो गया जोकि केंद्रीय जल आयोग द्वारा तय मानदंडों के अनुरूप है।

उन्होंने एक बयान में कहा कि उच्चतम न्यायालय के सात मई 2014 के आदेश के बाद से मुल्लापेरियार बांध का भंडारण मंगलवार को चौथी बार 142 फुट तक पहुंच गया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि पानी 142 फुट तक जमा किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू