मेघालय के दुर्घटनाग्रस्त कोयला खदान के जल स्तर में 22 फीट की कमी आई

By भाषा | Updated: June 18, 2021 21:12 IST2021-06-18T21:12:22+5:302021-06-18T21:12:22+5:30

Water level in Meghalaya's crashed coal mine decreased by 22 feet | मेघालय के दुर्घटनाग्रस्त कोयला खदान के जल स्तर में 22 फीट की कमी आई

मेघालय के दुर्घटनाग्रस्त कोयला खदान के जल स्तर में 22 फीट की कमी आई

शिलांग, 18 जून मेघालय के ईस्ट जैंतिया हिल्स जिला स्थित 152 मीटर गहरे कोयले खदान में भरे पानी के स्तर में शुक्रवार को 22 फीट की कमी आई। अधिकारी ने बताया कि इस खदान में आई बाढ़ से पांच खनिक 30 मई से ही फंसे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि बचाव कर्मियों ने खदान के मुख्य रास्ते (शाफ्ट)से 2.88 लाख लीटर पानी और दूसरे रास्ते से 8.10 लाख लीटर पानी निकाला है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘नौसेना के गोताखोर क्रेन की मरम्मत और पुर्जों के बदलने की वजह से दिन में खदान में नहीं जा सके। क्रेन की मरम्मत होते ही गोताखोर अभियान शुरू कर देंगे। हालांकि, खदान से पानी निकालने का काम जारी है। ’’

उन्होंने बताया कि नौसेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के गोताखोरों ने बुधवार को एक शव निकाला था लेकिन अबतक उसपर किसी ने दावा नहीं किया है। अधिकारी के मुताबिक नौसेना के गोताखोर बृहस्पतिवार को मुख्य मार्ग में मलबे के साथ फंसी संदिग्ध वस्तु निकालने में असफल रहे। माना जा रहा है कि वह अन्य खनिक का शव है।

गौरतलब है कि डायनामाइट से विस्फोट करने के बाद खदान में आई बाढ़ में असम और त्रिपुरा के पांच प्रवासी खनिकों के फंसने की आशंका है।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने वर्ष 2014 में ही मेघालय में जमीन की गहराई में बने सुरंगनुमा कोयला खदानों (रैट होल माइन) से खनन पर रोक लगा दी थी। इस मामले में खदान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन ‘सरदार’ (खदान का प्रबंधक) अब भी फरार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Water level in Meghalaya's crashed coal mine decreased by 22 feet

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे