लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में भरा पानी

By भाषा | Updated: November 22, 2021 18:21 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 नवंबर कर्नाटक में बेंगलुरु के उत्तरी हिस्से में रविवार को रात भर हुई भारी बारिश के बाद कई इलाके पानी में डूब गए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कई झीलें उफान पर हैं, जबकि येलहंका और महादेवपुर जोन में पानी निचले इलाकों और इमारतों के भूतल (बेसमेंट) में घुस गया है।

उत्तर बेंगलुरु के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी पार्कों में शामिल मान्यता टेक पार्क भी बारिश की वजह से प्रभावित हुआ है।

सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में से एक येलहंका का केंद्रीय विहार है, जहां पास में स्थित झील का पानी भर गया है। एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), अग्निशमन और आपातकालीन सेवा के कर्मी वहां रहने वाले लोगों की मदद कर रहे हैं और जो लोग वहां से निकलना चाहते हैं उन्हें राफ्ट की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।

केंद्रीय विहार की एक महिला निवासी ने कहा, “पूरा भूतल जलमग्न हो गया है, भूतल के घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान बर्बाद हो गए हैं ... हमें पानी कम होने तक अन्य स्थान की तलाश करनी होगी, पानी कम होने के बाद भी, हमें घर खाली करना होगा क्योंकि इन इमारतों के भूतल पर कोई नहीं रह सकता।”

केंद्रीय विहार का दौरा करने वाले येलहंका के विधायक एस. आर. विशनथ ने कहा कि नालों पर अतिक्रमण की वजह से पानी भरा है और अतिक्रमण हटाया जाएगा।

उन्होंने कहा, “बेंगलुरु में सबसे भारी बारिश येलहंका में हुई - करीब दो घंटे में लगभग 138 मिमी। येलहंका के अन्य इलाकों में पानी कम हुआ है, लेकिन केंद्रीय विहार में समस्या है। अगर बारिश नहीं हुई तो पानी कम होने में दो-तीन दिन लगेंगे। आठ मंजिलों वाली आठ इमारतें हैं। निवासी अभी बाहर नहीं आ सकते हैं क्योंकि पांच फुट पानी है, बिजली काट दी गई है। भोजन, पानी और आवश्यक सामग्री की आपूर्ति की जा रही है।”

कई क्षेत्रों में जलभराव की सूचना मिली है, जिससे वाहन चालकों, विशेषकर दोपहिया गाड़ियों के चालकों को परेशानी हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए