लाइव न्यूज़ :

मथुरा में पशुचिकित्सा विवि के फार्म पर चौकीदार की गला रेतकर हत्या

By भाषा | Updated: June 9, 2021 19:50 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), नौ जून मथुरा में बीती रात पं. दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान के माधुरी कुण्ड गांव स्थित फार्म पर ड्यूटी कर रहे एक चौकीदार की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बुधवार को बताया, ‘‘हत्या का पता मंगलवार की रात उस समय चला, जब रात बारह बजे से सुबह आठ बजे की पाली में ड्यूटी करने दूसरे चौकीदार गुलाब सिंह फार्म पहुंचे। उन्होंने देखा कि चौकीदार भीकू बघेल (58) चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा है। उसकी मौत हो चुकी थी।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पाया कि हत्यारों ने मृतक के सिर व गले पर किसी तेज धारदार हथियार से वार किए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग