लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में नाबालिग का पीछा करने के मामले में पहरेदार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 28, 2021 22:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में 42 वर्षीय एक पहरेदार को एक नाबालिग लड़की का पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रेटर कैलाश पुलिस थाने में उत्पीड़न और पीछा करने के मामले में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में कॉल आया था। इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और नाबालिग ने बताया कि एक व्यक्ति उसका पीछा कर रहा है और उसके साथ अभद्र भाषा में बात की।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मेरी जयकर ने बताया कि मोहल्ले में व्यक्ति की तलाश शुरू हुई और जमरूदपुर इलाके से व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान कल्पतरुण जैन के रूप में हुई है और वह ओडिशा का रहनेवाला है।

डीसीपी ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो