भारत की छवि को वैश्विक स्तर पर धूमिल करने का प्रयास?, शर्टलेस विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 20, 2026 19:41 IST2026-02-20T19:14:51+5:302026-02-20T19:41:29+5:30

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में बोलते हुए, भारत मंडपम में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला।

watch Yogi Adityanath Slams Congress Attempt Tarnish India's Image Globally Over Shirtless Protest India AI Impact Summit see VIDEO | भारत की छवि को वैश्विक स्तर पर धूमिल करने का प्रयास?, शर्टलेस विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, वीडियो

file photo

Highlightsवर्ष 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में डाटा सेंटर नहीं थे।हम लोगों ने डाटा सेंटर स्थापित करने की कार्यवाही की।अब तक कई डाटा सेंटर यूपी के अंदर स्थापित हो चुके हैं।

लखनऊः भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के आयोजन स्थल पर पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए, जिसके बाद पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्य विपक्षी दल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि धूमिल की है। विधानसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया की एक बड़ी ताकत के रूप में अपने आप को स्थापित किया है। दूसरी तरफ भारत मंडपम में आज एक शर्मनाक प्रयास कांग्रेस के युवा संगठन ने किया है, पूरी दुनिया के अंदर भारत की छवि को खराब करने का कुत्सित प्रयास हुआ, हम इसकी निंदा करते हैं।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के युवा विंग ने भारत मंडपम में शर्मनाक घटना को अंजाम देने की कोशिश की। भारत की छवि को वैश्विक स्तर पर धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।

ये लोग देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करना चाहते हैं... जहां 100 से अधिक देशों के लोग भाग ले रहे हैं, वहां ये लोग अराजकता फैलाकर अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। हर भारतीय को इस घटना की निंदा करनी चाहिए... इसके पीछे जो भी लोग हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। भारत मंडपम में एआई शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है।

Web Title: watch Yogi Adityanath Slams Congress Attempt Tarnish India's Image Globally Over Shirtless Protest India AI Impact Summit see VIDEO

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे