Watch: जब रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जश्न के बीच फंस गया सीएम बोम्मई का काफिला, फिर देखें क्या हुआ?
By रुस्तम राणा | Updated: May 13, 2023 13:24 IST2023-05-13T13:24:11+5:302023-05-13T13:24:11+5:30
कर्नाटक के हावेरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा रोड पर जीत का जश्न मनाने के कारण कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का काफिला फंस गया।

Watch: जब रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जश्न के बीच फंस गया सीएम बोम्मई का काफिला, फिर देखें क्या हुआ?
बेंगलोर: कर्नाटक चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस पार्टी गदगद है। देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता कर्नाटक जीत का जश्न मना रहे हैं। कांग्रेस कर्नाटक के अध्यक्ष डीके शिवकुमार तो नतीजों को लेकर भावुक हो गए। इस बीच हावेरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा रोड पर जीत का जश्न मनाने के कारण कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का काफिला फंस गया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में बैठे मुख्यमंत्री से हाथ मिलाया। जबकि अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता सीएम को देख जोर जोर से हूटिंग करते नजर आए। चुनाव परिणाम में आ रहे अब तक के नतीजों से पता चलता है कि कांग्रेस 129 सीटों में अपनी बढ़त बनाए हुए है। वहीं भारतीय जनता पार्टी 66 सीटों में आगे है, जबकि जेडीएस 22 सीटों में लीडिंग कर रही है।
ऐसे में कांग्रेस पार्टी राज्य में स्पष्ट बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाती दिखाई दे रही है। जबकि मौजूदा सत्तासीन पार्टी विपक्ष की भूमिका में नजर आएगी। बीजेपी ने अपनी हार को भी स्वीकार कर लिया है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने नतीजों को लेकर कहा कि हम फैसले का सम्मान करते हैं और उसे स्वीकार करते हैं। हम एक रचनात्मक विपक्ष के रूप में अपने राज्य और अपने लोगों के लिए योगदान देंगे।
#WATCH | Karnataka CM Basavaraj Bommai';s convoy gets stuck in Haveri as Congress workers cheer on in the route and celebrate their party's comfortable win in #KarnatakaElectionspic.twitter.com/i8nw6FAH4y
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को चुनाव हुए थे और शनिवार (13 मई) को चुनाव परिणाम के तहत वोटों की गिनती जारी है।