लाइव न्यूज़ :

कोरोना से बचाव सिखाने बाजार में घूमीं ममता बनर्जी, वीडियो देखें कैसे सिखाया सोशल डिस्टेंसिंग

By रजनीश | Updated: March 26, 2020 18:15 IST

यूरोप में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 2,50,000 के पार पहुंच गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आंकड़े और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों से संकलित एक गणना के अनुसार इस महाद्वीप में वायरस के मामलों की संख्या 258,068 है जिसमें 14,640 मृतकों की संख्या भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ईंट से एक तय दूरी पर कुछ घेरे बना कर दिखा रही हैं कि कम से दो लोगों के बीच में इतनी दूरी बनाकर रखें।सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कहा जा रहा है कि कम से कम दो लोगों के बीच 1 मीटर या 6 फुट की दूरी बना कर रखें।

कोरोना वायरस के चपेट में भारत ही नहीं विश्व के कई देश शामिल हैं। सभी देश अपने स्तर पर इस महामारी से लड़ रहे हैं। इसको फैलने से रोकने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया है। कई अन्य देशों ने भी अपने यहां लॉकडाउन किया। इससे बचाव के कई तरीके भी बताए जा रहे हैं जिनमें सबसे जरूरी अपने घर पर रहना और जरुरी सामान लेने बाहर जा भी रहे हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें। इसी सोशल डिस्टेंसिंग को सिखाने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बर्नजी सड़कों पर उतरी हैं। 

ममता बनर्जी अधिकारियों और जरूरी सामान विक्रेताओं को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जागरूक कर रही हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि ममता बनर्जी कोलकाता के जिस बाजार में खड़ी हैं वहां सब्जी की कुछ दुकानें लगी हैं और साथ ही कुछ अधिकारी भी उनके साथ हैं। 

ममता बनर्जी ईंट से एक तय दूरी पर कुछ घेरे बना कर दिखा रही हैं कि कम से दो लोगों के बीच में इतनी दूरी बनाकर रखें। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कहा जा रहा है कि कम से कम दो लोगों के बीच 1 मीटर या 6 फुट की दूरी बना कर रखें।

यूरोप में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 2,50,000 के पार पहुंच गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आंकड़े और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों से संकलित एक गणना के अनुसार इस महाद्वीप में वायरस के मामलों की संख्या 258,068 है जिसमें 14,640 मृतकों की संख्या भी शामिल है। इटली में संक्रमण के 74,386 मामले है और स्पेन में 56,188 मामले है।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालकोलकाताकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया