पश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2026 18:29 IST2026-04-12T18:21:05+5:302026-04-12T18:29:10+5:30
केंद्र में भाजपा सरकार पश्चिम बंगाल को तीन भागों में बांटने के लिए परिसीमन करना चाहती है और राज्य के कुछ हिस्सों को बिहार या ओडिशा में मिलाया जा सकता है, जिससे उन क्षेत्रों में रहने वाले बंगालियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

file photo
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राज्य मंत्रियों सहित तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों को धमका रही है और विधानसभा चुनाव के बाद बहुमत के आंकड़े से कम रहने की स्थिति में उनका समर्थन मांग रही है। बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा सरकार पश्चिम बंगाल को तीन भागों में बांटने के लिए परिसीमन करना चाहती है और राज्य के कुछ हिस्सों को बिहार या ओडिशा में मिलाया जा सकता है, जिससे उन क्षेत्रों में रहने वाले बंगालियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
VIDEO | West Bengal polls: At Bankura poll rally, CM Mamata Banerjee (@MamataOfficial) says, "BJP struck Rs 1,000-crore deal to unseat TMC from power in Bengal."#AssemblyPollsWithPTI#WestBengalPollsWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) April 12, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/BVqGnzABil
बनर्जी ने कहा, “वोटिंग मशीन के प्रति सतर्क रहें। भाजपा ने धीमी गति से मतदान और धीमी मतगणना की योजना बनाई है। उनकी सभी योजनाओं को विफल करें।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को "नशीली चाय और मिठाई" खिलाकर "वोट लूटने" की योजना बना रही है।
उन्होंने कहा, "वे आपको नशीली चाय और मिठाई खिलाने की योजना बना रहे हैं, जिसे खाकर आप सो जाएंगे और वे आपके वोट लूट लेंगे... सावधान रहें।" उन्होंने सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के भाजपा के चुनावी वादे पर भी सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘युवाओं को दो करोड़ नौकरियां प्रदान करने के उनके (मोदी के) वादे का क्या हुआ?’’
पश्चिम बर्धमान के आसनसोल, बांकुड़ा जिले के छटना और ओंडा तथा पूर्वी बर्धमान के खंडघोष में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा, "भाजपा विधानसभा चुनाव के बाद बहुमत के आंकड़े से कम रहने की स्थिति में राज्य मंत्रियों सहित तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों को धमका रही है और उनका समर्थन मांग रही है।"
VIDEO | West Bengal polls: At Bankura poll rally, CM Mamata Banerjee (@MamataOfficial) says, "BJP wants to make 'Sonar Bangla' but also deletes Bengali's names and bring non-Bengali voters from outside."#AssemblyPollsWithPTI#WestBengalPollsWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) April 12, 2026
(Source: Third Party)
(Full… pic.twitter.com/GcmJ0DA0HE
पश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 है। भाजपा ने 2021 के चुनाव में 77 सीट जीती थीं। उन्होंने कहा, "भाजपा पश्चिम बंगाल को तीन भागों में बांटने के लिए परिसीमन विधेयक लाने की योजना बना रही है। इससे पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों का बिहार या ओडिशा में विलय हो सकता है और जिससे वहां के बंगालियों को प्रताड़ना का सामना करना पड़ेगा।"
VIDEO | West Bengal polls: At Bankura poll rally, CM Mamata Banerjee (@MamataOfficial) says, "BJP is dangerous than a 'venomous snake'; you can give shelter to a snake but not BJP."#AssemblyPollsWithPTI#WestBengalPollsWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) April 12, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on… pic.twitter.com/vAfvWMZzXW
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को पश्चिम बंगाल की सत्ता से हटाने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का सौदा किया है। बनर्जी का परोक्ष रूप से यह इशारा, सोशल मीडिया पर सामने आये आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) प्रमुख हुमांयू कबीर के उस वीडियो की ओर था।
VIDEO | West Bengal poll: On video row, CM Mamata Banerjee (@MamataOfficial) says, "BJP did a Rs 1000 crore deal with a party to divide Hindus from Muslims, later called the video AI-generated when the creator called it real, on Humayun Kabir's video row#AssemblyPollsWithPTI… pic.twitter.com/KIVCA5RCBw
— Press Trust of India (@PTI_News) April 12, 2026
जिसमें वह कथित तौर पर यह कहते हुए सुने गए कि वह बनर्जी को सत्ता से हटाने के लिए शुभेंदु अधिकारी सहित भाजपा नेताओं से निकट संपर्क में हैं और उन्होंने तृणमूल को हराने के लिए अल्पसंख्यक मतों को विभाजित करने के वास्ते 1,000 करोड़ रुपये के सौदे के अग्रिम भुगतान के रूप में 200 करोड़ रुपये प्राप्त किए हैं। ‘पीटीआई-भाषा’ वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका।
वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने मामले की जांच की मांग की है, जबकि भाजपा और एजेयूपी ने वीडियो को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से निर्मित बताया है। पार्टी प्रमुख बनर्जी ने कहा, ‘‘उन्होंने (भाजपा ने) पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का सौदा किया है।"
VIDEO | West Bengal poll: CM Mamata Banerjee (@MamataOfficial) says, "BJP wants to make Bengal 'Sonar Bangla' but torture Bengalis in states where they rule."#AssemblyPollsWithPTI#WestBengalPollsWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) April 12, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)
(Source:… pic.twitter.com/y9q0RKtUPP
बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में तैनात केंद्रीय बल तलाशी के नाम पर महिलाओं के साथ ‘‘अपमानजनक व्यवहार’’ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बनर्जी ने यह भी दावा किया कि रैली स्थल उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें रैली करने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन सभा के लिए तुरंत अनुमति दे दी गई थी।
भाजपा पर चुनाव से पहले मतदाताओं को रिश्वत देने का आरोप लगाया और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को हाल के दिनों में "देश का सबसे बड़ा घोटाला" करार दिया। एसआईआर हाल के दिनों में देश में हुआ सबसे बड़ा घोटाला है। पूरी दुनिया जानती है कि आपकी सरकार 2026 में गिर जाएगी। तब हम आपकी सरकार द्वारा लाए गए सभी जनविरोधी कानूनों को रद्द कर देंगे।
VIDEO | West Bengal poll: CM Mamata Banerjee (@MamataOfficial) says, "EC was not giving me a permit to conduct a rally here, but they can give permit to the PM on short notice,"#AssemblyPollsWithPTI#WestBengalPollsWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) April 12, 2026
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/W7MqmLjZ97
बनर्जी ने कहा, “भाजपा चुनाव से पहले मतदाताओं को रिश्वत देती है। लेकिन मतदान समाप्त होते ही वे अपने वादे भूल जाते हैं। बिहार चुनाव में यही देखने को मिला।” तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए मतदान प्रक्रिया में हेरफेर करने की कोशिश करेगी और लोगों से सतर्क रहने और मतदान मशीन पर नजर रखने का आग्रह किया।