समाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 23, 2026 13:32 IST2026-03-23T13:24:33+5:302026-03-23T13:32:34+5:30

समाजवादी पार्टी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि उनके शासन काल में बहू बेटी की इज्जत आबरू लूटी जा रही थी।

watch up bjp sp polls 2027 Keshav Prasad Maurya said Akhilesh Yadav wiped out in 2027 Samajwadi Party mean endangering the safety of women Video | समाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

file photo

Highlightsजनता कभी माफ नहीं करेगी।100 चूहे खाकर बिल्ली हज पर चली।2027 में समाजवादी पार्टी का संपूर्ण सफाया होगा।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता की। इस बीच बैठक में जाने से पहले दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को आइना दिखाया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी का मतलब है महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना। 2027 में समाजवादी पार्टी का संपूर्ण सफाया होगा...अखिलेश यादव हताश हैं। 2047 तक सत्ता की मलाई उनके भाग में नहीं है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी का हाल वही है '100 चूहे खाकर बिल्ली हज पर चली'...समाजवादी पार्टी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि उनके शासन काल में बहू बेटी की इज्जत आबरू लूटी जा रही थी। प्रदेश की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने तीन गौ तस्करों की बरेली पुलिस के साथ मुठभेड़ और गिरफ्तारी पर कहा, "पुलिस की बड़ी कार्रवाई है। सरकार सतर्क है और गौ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए हैं।"

Web Title: watch up bjp sp polls 2027 Keshav Prasad Maurya said Akhilesh Yadav wiped out in 2027 Samajwadi Party mean endangering the safety of women Video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे