लाइव न्यूज़ :

Akhil Giri Resigns: महिला अधिकारी को धमकी देने पर विवाद के बीच बंगाल के जेल मंत्री अखिल गिरि का इस्तीफा, कहा 'कोई माफी नहीं', देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 4, 2024 21:56 IST

Akhil Giri Resigns: सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने एक वीडियो क्लिप के सामने आने पर विवाद पैदा होने के बाद मंत्री को यह निर्देश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो वायरल होने के बाद गिरी विवाद में फंस गए थे।  अपना रास्ता सुधारो , नहीं तो मैं तुम्हें डंडे से मारूंगा। जेल मंत्री अखिल गिरि को इस्तीफा देने को कहा था।

Akhil Giri Resigns: पश्चिम बंगाल के जेल मंत्री अखिल गिरि ने इस्तीफा दे दिया। वन विभाग की एक महिला अधिकारी को धमकी को लेकर बवाल हुआ था। मौखिक रूप से दुर्व्यवहार करते देखा गया था। पार्टी के दबाव में पद छोड़ने वाले गिरि ने अपने द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों के लिए खेद व्यक्त किया, लेकिन कहा कि गलती महिला अधिकारी की थी। जिला वन अधिकारी मनीषा साहू को पीटने की धमकी देने वाला एक वीडियो वायरल होने के बाद गिरी विवाद में फंस गए थे। चिल्लाते हुए कहा था कि अपना रास्ता सुधारो , नहीं तो मैं तुम्हें डंडे से मारूंगा। तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को पश्चिम बंगाल के जेल मंत्री अखिल गिरि को इस्तीफा देने को कहा था। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने एक वीडियो क्लिप के सामने आने पर विवाद पैदा होने के बाद मंत्री को यह निर्देश दिया था।

वीडियो में गिरि को महिला अधिकारी को धमकी देते और अपशब्द कहते देखा जा सकता है। गिरि रामनगर से विधायक हैं। उन्हें वीडियो में वन अधिकारी (फॉरेस्ट रेंजर) मनीषा साहू को धमकाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने साहू को धमकाते हुए कहा कि ताजपुर समुद्र तट के पास वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण हटाये जाने के बाद उनका कार्यकाल घटा दिया जाएगा।

गिरि ने कहा कि ‘‘किसी अधिकारी से माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता’’, लेकिन उन्होंने शनिवार को आवेश में आकर की गई अपनी टिप्पणी को लेकर खेद जताया। तृणमूल के एक और प्रवक्ता जयप्रकाश मजूमदार ने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी अपने सदस्यों के इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेगी और उन्होंने स्वीकार किया कि गिरि के इस बयान से पार्टी की छवि कुछ हद तक धूमिल हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता चला है कि उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया है।’’ गिरि ने कहा कि वह मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी विधायक बने रहेंगे और अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए काम करेंगे। उन्होंने वन अधिकारियों की उनके द्वारा की गई आलोचना दोहराते हुए दावा किया कि तटीय शहर के निकट पर्यटकों को वस्तुएं बेचने वाले छोटे कारोबारियों को हटाने में उन्होंने दया नहीं दिखाई।

यह शहर लोकप्रिय समुद्र तटीय शहर दीघा के निकट है। गिरि ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों ने पैसों के एवज में पूर्व में दुकानें लगाने की अनुमति दी थी। वन मंत्री बीरबाहा हांसदा ने कहा कि उन्होंने घटना के बाद साहू से फोन पर बात की। संयोग से, दो साल पहले 2022 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में गिरि की विवादास्पद टिप्पणी की कड़ी आलोचना की गई थी।

विपक्ष के भारी हंगामे के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को गिरि की ‘‘अपमानजनक टिप्पणी’’ के लिए माफी मांगनी पड़ी थी। तृणमूल के प्रवक्ता मजूमदार ने दलील दी कि विशेष रूप से भाजपा सहित विपक्षी दलों को वन अधिकारी से जुड़े मुद्दे की आलोचना नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पार्टी के आरोपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल इस तरह के बर्ताव के लिए अपने सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को प्रतिबद्ध है। भाजपा ने एक महिला अधिकारी के प्रति गिरि के रवैये की आलोचना करते हुए शनिवार को यह मांग की थी कि मंत्री को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए।

भाजपा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘क्या ममता बनर्जी इस मंत्री को बर्खास्त कर जेल में डालने की हिम्मत करेंगी? क्या उनके खिलाफ सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप दर्ज किए जाएंगे? देखते हैं कि एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने को लेकर उन्हें जेल में डाला जाता है या नहीं।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव