अजित दादा के साथ दुर्घटना हुई, सवाल उठेंगे और उठने भी चाहिए, संजय राउत ने कहा-कुछ न कुछ गड़बड़, मौत रहस्यमय और पर्दे की पीछे कुछ तो हुआ, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 2, 2026 14:14 IST2026-02-02T14:12:49+5:302026-02-02T14:14:18+5:30
अजित दादा ने कहा था कि मैं पुराने घर में जाना चाहता हूं, उसके बाद भाजपा के लोगों ने अजित दादा को धमकाया कि अभी तक आपके सिंचाई घोटाले की फाइल बंद नहीं हुई है।

photo-ani
नई दिल्लीः शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कहा कि अजित दादा के साथ जो दुर्घटना हुई है उसपर सवाल उठेंगे और उठने भी चाहिए। कुछ न कुछ गड़बड़ है। उनकी मौत रहस्यमय है... पर्दे की पीछे कुछ तो हुआ है। अजित दादा ने कहा था कि मैं पुराने घर में जाना चाहता हूं, उसके बाद भाजपा के लोगों ने अजित दादा को धमकाया कि अभी तक आपके सिंचाई घोटाले की फाइल बंद नहीं हुई है। जिसके जवाब में अजित दादा ने कहा कि मेरे सिंचाई घोटाले को छोड़ दीजिए, आपके सिंचाई घोटाले की फाइल मेरे पास है...गड़बड़ है।"
#WATCH | Delhi: Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut says, "Questions will indeed be raised on the accident of Ajit dada, questions should indeed be raised. The manner in which a leader like Ajit Pawar, a tall leader of Maharashtra, died in a plane crash and the facts which are… pic.twitter.com/VfsggVbYtq
— ANI (@ANI) February 2, 2026
#WATCH | Mumbai: On statements by leaders regarding the merger of both factions of NCP, NCP-SCP leader Anil Deshmukh says, "With the demise of Ajit Dada, Maharashtra politics has lost a brother...It is not good to make political statements in such an hour of grief. After 10 days,… pic.twitter.com/7Uf9fbq2nb
— ANI (@ANI) February 2, 2026
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि संजय राउत जो शंका व्यक्त कर रहे हैं ये ठीक नहीं है। संजय राउत एक पार्टी के नेता हैं। राज्य सभा में सांसद भी हैं। शरद पवार ने भी बोला है इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए। इसकी जांच होनी चाहिए कि हादसा किस कारण से हुआ।
सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री वाई बी चव्हाण के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की
महाराष्ट्र की नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता सुनेत्रा पवार ने सोमवार को सातारा जिले के कराड का दौरा किया और राज्य के पहले मुख्यमंत्री वाई बी चव्हाण के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। शनिवार को पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है।
पुणे जिले के बारामती से सुबह कराड पहुंचने के बाद सुनेत्रा पवार ने यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण के स्मारक ‘प्रीतिसंगम’ पर पुष्पांजलि अर्पित की, जिन्हें राकांपा संस्थापक शरद पवार अपना गुरु मानते हैं। उनके दिवंगत पति अजित पवार भी अक्सर चव्हाण और उनकी विचारधाराओं का जिक्र करते थे।
सुनेत्रा आज सातारा जिले के फलटण में अजित पवार के निजी सुरक्षा अधिकारी विदिप जाधव के परिवार से मिलने जाएंगी। जाधव की भी पिछले सप्ताह बारामती में हुए विमान हादसे में मौत हो गई थी। 28 जनवरी को हुए विमान हादसे में अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गयी थी। सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।