राजनीति सत्ता नहीं, साधना, भोग नहीं, त्याग, ऐशो-आराम नहीं, तपस्या और कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व?, नितिन नबीन बोले-आप सभी को प्रणाम करता हूं, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 20, 2026 15:23 IST2026-01-20T15:22:27+5:302026-01-20T15:23:27+5:30
आज बहुत ही ऐतिहासिक अवसर है, जब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हमारे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान, नितिन नबीन जी पदभार संभाल रहे हैं।

photo-lokmat
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पदभार ग्रहण किया। भाजपा के नए अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि आज मैं सर्वप्रथम आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा के विस्तार में योगदान देने वाले हमारे शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को पार्टी के सर्वोच्च पद तक पहुंचाने का अवसर दिया है, इसके लिए मैं आप सभी को प्रणाम करता हूं। मैं आज इस अवसर पर पार्टी के पूर्व के राष्ट्रीय अध्यक्षों का स्मरण करता हूं और यहां मौजूद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों का अभिवादन करता हूं। 2006 में मैं पहली बार विधायक बना, तब से मैं देख रहा हूं।
लाइव: पीएम श्री @narendramodi का भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व पर संबोधन। https://t.co/tNP4URFSby
— BJP (@BJP4India) January 20, 2026
राजनाथ सिंह जी ने किस प्रकार हर कार्यकर्ता से जुड़ने का प्रयास किया। नितिन गडकरी जी ने संगठन के हर मोर्चे को गढ़ने का काम किया। गृहमंत्री अमित शाह जी जब राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब उन्होंने किस प्रकार हर कार्यकर्ता की चिंता की। मैं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों का बहुत बहुत अभिनंदन करता हूं, उन्होंने पार्टी को यहां तक पहुंचाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।
हम ऐसे राजनीतिक दल से जुड़े हैं, जहां... राजनीति सत्ता नहीं, साधना है। राजनीति भोग नहीं, त्याग है। राजनीति ऐशो-आराम नहीं, तपस्या है। राजनीति कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व है। यदि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है, तो इसकी वजह हमारा प्रेरणादायी नेतृत्व है, हमारी विचारधारा और कार्यकर्ताओं की मेहनत है।
वो कार्यकर्ता, जो अनवरत काम करता है, जो कठिन से कठिन परिस्थिति में भी भारत का ध्वज झुकने नहीं देता है, जो सीना ठोककर कहता है, तेरा वैभव अमर रहे माँ। भारतीय राजनीति में जब समर्पण और कर्तव्य की बात आती है, तो एक नाम प्रमुखता से उभरता है, नितिन नबीन जी।
संघर्ष से शिखर तक: श्री @NitinNabin जी की गौरवशाली यात्रा!
— BJP (@BJP4India) January 20, 2026
भारतीय राजनीति में जब समर्पण और कर्तव्य की बात आती है, तो एक नाम प्रमुखता से उभरता है - श्री नितिन नबीन जी।
1980 में जन्में नितिन जी ने अपनी राजनीतिक यात्रा की नींव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कड़े अनुशासन और अटूट… pic.twitter.com/OfRIsq6HzZ
1980 में जन्मे नितिन जी ने अपनी राजनीतिक यात्रा की नींव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कड़े अनुशासन और अटूट राष्ट्रभक्ति से रखी। बीते दो दशकों में उन्होंने अपनी मेहनत और दूरदर्शिता से भाजपा संगठन में एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक का सफर तय किया है।
भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin ने प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के साथ पार्टी के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/mA5pRPc6Et
— BJP (@BJP4India) January 20, 2026
2006 में उन्होंने पटना पश्चिम से पहली बार विधायक बनकर जनसेवा का संकल्प लिया और बिहार सरकार में मंत्री रहते हुए पथ निर्माण और नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अभूतपूर्व सुधार किए। साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा से लेकर विभिन्न राज्यों के चुनाव प्रभारी के रूप में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की।
उनका जीवन सिखाता है कि "राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम" के सिद्धांत पर चलकर किसी भी शिखर को छुआ जा सकता है। उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा का भविष्य और भी उज्ज्वल और सशक्त होगा। प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की।
नितिन के भाजपा अध्यक्ष बनने पर शिंदे ने इसे ऐतिहासिक और पीढ़ीगत बदलाव बताया
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि नितिन का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना एक ऐतिहासिक अवसर है और यह पार्टी संगठन में पीढ़ीगत बदलाव का भी प्रतीक है। नवीन को मंगलवार को औपचारिक रूप से भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। वह पार्टी के इतिहास में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं।
शिंदे ने कहा कि यह पार्टी के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है क्योंकि भाजपा राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश में है। उपमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर उम्मीद जताई कि नवीन भाजपा की गौरवशाली विरासत को और समृद्ध करेंगे और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मजबूती प्रदान करेंगे। शिंदे ने कहा, “नितिन ने भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर इतिहास रच दिया है। यह एक पीढ़ीगत बदलाव और एक ऐतिहासिक क्षण है।”
उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि नवीन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को तेज़ी से आगे बढ़ाएंगे। शिंदे ने यह भी उम्मीद जताई कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में नवीन पार्टी को नयी ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और नया इतिहास रचेंगे।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नितिन नवीन को भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री नायडू ने नवीन (45) को उनकी नयी भूमिका की जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाने में सफलता की कामना की। नायडू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नितिन नवीन जी को हार्दिक बधाई। मैं उन्हें उनकी नयी भूमिका की जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाने में सफलता की कामना करता हूं।" भाजपा ने मंगलवार को नवीन को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया है।