Patna Police Hit And Run: अटल पथ पर वाहनों की जांच कर रहे 3 सुरक्षाकर्मी, स्कॉर्पियो चालक ने कुचला, महिला कांस्टेबल की मौत, 2 पुलिसकर्मी घायल, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: June 12, 2025 12:32 IST2025-06-12T12:31:05+5:302025-06-12T12:32:26+5:30

Patna Police Hit And Run: श्रीकृष्ण पुरी थाने में तैनात तीन सुरक्षाकर्मी अटल पथ पर वाहनों की जांच कर रहे थे, तभी यह घटना हुई।

watch Patna Road Accident 3 security personnel checking vehicles Atal Path crushed speeding car woman constable died, 2 policemen injured Patna Police Hit And Run | Patna Police Hit And Run: अटल पथ पर वाहनों की जांच कर रहे 3 सुरक्षाकर्मी, स्कॉर्पियो चालक ने कुचला, महिला कांस्टेबल की मौत, 2 पुलिसकर्मी घायल, देखें वीडियो

file photo

Highlightsघटना बुधवार देर रात अटल पथ पर हुई। मृतक कांस्टेबल की पहचान कोमल के रूप में हुई है।दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Patna Road Accident: पटना के श्रीकृष्ण पुरी इलाके के पास तेज गति से जा रही एक कार की टक्कर लगने से एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मृतक कांस्टेबल की पहचान कोमल (22) के रूप में हुई है, जबकि घायल पुलिसकर्मी दीपक कुमार (उप निरीक्षक) और अवधेश कुमार (सहायक उप निरीक्षक) हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात अटल पथ पर हुई। पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया, ‘‘श्रीकृष्ण पुरी थाने में तैनात तीन सुरक्षाकर्मी अटल पथ पर वाहनों की जांच कर रहे थे, तभी यह घटना हुई।

 

 

जब वे एक कार की जांच कर रहे थे, तभी तेज गति से आए एक अन्य वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पुलिस कर्मी घायल हो गए।’’ उन्होंने कहा कि घायल सुरक्षाकर्मियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला कांस्टेबल ने दम तोड़ दिया।

कुमार ने कहा कि अन्य घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कार में बैठे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है। 

Web Title: watch Patna Road Accident 3 security personnel checking vehicles Atal Path crushed speeding car woman constable died, 2 policemen injured Patna Police Hit And Run

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे