दिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 18, 2026 19:32 IST2026-03-18T19:24:08+5:302026-03-18T19:32:29+5:30

दिल्ली में भारी बारिश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

watch Parts Delhi-NCR See Heavy Rain Thunderstorms 2nd Time In 4 Days Manali, Himachal Pradesh Fresh snowfall at the Atal Tunnel near Rohtang Pass see video | दिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

photo-lokmat

Highlightsजम्मू और कश्मीर के डोडा जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई।राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।बारिश के साथ-साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में लगातार चार दिनों में दूसरी बार भारी बारिश और आंधी-तूफान हो रहा है। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के मनाली में रोहतांग दर्रे के पास अटल सुरंग पर ताजा हिमपात हुआ है। हरियाणा में चरखी दादरी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। दिल्ली में अचानक मौसम में बदलाव हुआ है और राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुआ। तेज बारिश से यातायात बाधित हुआ और कई जगह भारी ट्रैफिक है और शाम को घर आने वाले को असुविधा हो रही है। दिल्ली पुलिस ने कई यातायात नियम को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 

मार्च के शुरुआती महीनों के लिए असामान्य रूप से भीषण गर्मी से राहत दिलाते हुए, दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार शाम को बारिश, बिजली और तेज हवाएं चलीं। 18 मार्च को भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की थी कि हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

दिल्ली में भारी बारिश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई।

Web Title: watch Parts Delhi-NCR See Heavy Rain Thunderstorms 2nd Time In 4 Days Manali, Himachal Pradesh Fresh snowfall at the Atal Tunnel near Rohtang Pass see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे