नोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 13, 2026 14:24 IST2026-04-13T13:08:12+5:302026-04-13T14:24:47+5:30

नोएडा में आंदोलन करने वाले सभी लोगों से मैं अपील करूंगा कि वे प्रदेश में शांति के लिए ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे कानून व्यवस्था में कोई बाधा पैदा होती है।

watch noida salary aag cars fire Protests factory operations halted vehicles and property vandalized Delhi Police on high alert | नोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

photo-ani

Highlightsप्रदेश ने विकास की दिशा में कदम आगे बढ़ाए हैं।उद्योग, रोजगार की बात हो, हर दिशा में प्रदेश आगे बढ़ा है। सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने में आगे बढ़ेगी।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा के फेज 2 में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया। प्रदर्शन के दौरान वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़ की गई और पत्थर फेंके गए। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में बल तैनात किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया।

नोएडा में प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर नोएडा के फेज़-2 में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर एक कंपनी के कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और कुछ अन्य गाड़ियों में आग लगा दी गई। नोएडा में फैक्टरी श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के बाद दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वेतन संशोधन की अपनी लंबे समय से लंबित मांग को लेकर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के श्रमिक बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की गई।

नोएडा फेज़ 2 में कंपनी के पास के इलाके में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का विरोध हिंसक हो गया। प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों और प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया गया और पत्थरबाज़ी भी हुई। यहां भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। नोएडा फेज़ 2 में कंपनी के पास भारी पुलिस तैनात की गई है, जहां सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया।

प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों और प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया गया और पत्थरबाजी भी हुई। हालात को काबू में करने के लिए यहां भारी पुलिस तैनात की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, "नोएडा में आंदोलन करने वाले सभी लोगों से मैं अपील करूंगा कि वे प्रदेश में शांति के लिए ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे कानून व्यवस्था में कोई बाधा पैदा होती है।

प्रदेश ने विकास की दिशा में कदम आगे बढ़ाए हैं। MSME, उद्योग, रोजगार की बात हो, हर दिशा में प्रदेश आगे बढ़ा है। मैं आंदोलनकारी लोगों से कहूंगा कि किसी के बहकावे में ना आएं। सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने में आगे बढ़ेगी।"

Web Title: watch noida salary aag cars fire Protests factory operations halted vehicles and property vandalized Delhi Police on high alert

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे