नीतीश कुमार को विदाई दी जा रही, भाव देखिए जनमानस का और महसूस कीजिए?, नालंदा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भावुक?, वीडियो
By एस पी सिन्हा | Updated: March 26, 2026 14:55 IST2026-03-26T14:53:57+5:302026-03-26T14:55:48+5:30
एक सुर में नारे लगाए “नीतीश कुमार बिहार में ही रहे”। हालात ऐसे बन गए कि कुछ देर के लिए कार्यक्रम में अफरातफरी का माहौल बन गया और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

file photo
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा गुरुवार को समाप्त हो गई। लेकिन आज पटना में समापन होने के बाद पूरे सूबे में सियासी हलचल और कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। इसी दौरान नालंदा की जनसभा में हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के बीच जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने मंच से “जय निशांत, तय निशांत” का नारा बुलंद किया। उन्होंने साफ कहा कि जदयू की भविष्य की कमान अब निशांत कुमार के हाथों में होगी और वही बिहार का भविष्य हैं। नीरज कुमार ने मंच से लोगों से हाथ उठाकर निशांत कुमार के समर्थन की अपील भी कराई गई।
जरूरी नहीं की हर चीज़ जुबान से बोला जाए, नीतीश कुमार का ये वीडियो ……!#BIHAR#Nitishkumarpic.twitter.com/dlZnltLU7l
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) March 26, 2026
दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान नालंदा में लोगों ने उन्हें बिहार न छोड़ने की गुहार लगाई। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने खड़े होकर हाथ हिलाते हुए एक सुर में नारे लगाए “नीतीश कुमार बिहार में ही रहे”। हालात ऐसे बन गए कि कुछ देर के लिए कार्यक्रम में अफरातफरी का माहौल बन गया और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।
अधिकारियों ने बार-बार लोगों से शांत होकर बैठने की अपील की, लेकिन समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ। वहीं, मंच से भाजपा की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई चर्चा इस बड़े कार्यक्रम की एक और खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में आयोजित इस जनसभा में भाजपा का कोई बड़ा नेता मंच पर नजर नहीं आया। पूरा मंच जदयू नेताओं से भरा हुआ दिखा।
एनडीए के प्रमुख सहयोगी दल की इस गैरमौजूदगी ने सियासी हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। इसे गठबंधन की अंदरूनी रणनीति या बदलते समीकरणों के रूप में भी देखा जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राज्य में आधारभूत संरचना को मजबूत करने का काम लगातार जारी रहेगा। भावनाओं और राजनीति का संगम नालंदा की यह जनसभा केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं रही, बल्कि इसमें भावनाओं और सियासी संकेतों का अनोखा मिश्रण देखने को मिला।
नीतीश कुमार को विदाई दी जा रही है,भाव देखिए जनमानस का और महसूस कीजिए!#Bihar#NitishKumarpic.twitter.com/UkjssRUacU
— SOURAV RAJ (@souravreporter2) March 26, 2026