मोनोरेल बीच रास्ते में ही रुकी, सवार 17 यात्रियों को निकाला, देखिए वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2025 10:16 IST2025-09-15T10:15:47+5:302025-09-15T10:16:37+5:30

मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि किसी ‘‘तकनीकी खराबी’’ के कारण मोनोरेल बीच रास्ते में रुक गई।

watch Mumbai Monorail Stuck Near Wadala After Rake Breakdown Amid Heavy Rains Technical Glitch 17 Passengers Rescued 2nd Incident In A Month Videos | मोनोरेल बीच रास्ते में ही रुकी, सवार 17 यात्रियों को निकाला, देखिए वीडियो

file photo

Highlightsअधिकारी ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों को लगभग 45 मिनट बाद बाहर निकाल लिया गया।वडाला में एंटॉप हिल बस डिपो और जीटीबीएन मोनोरेल स्टेशन के बीच हुई।सवार 17 यात्रियों को निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबईः मुंबई में सोमवार सुबह ‘‘तकनीकी खराबी’’ के कारण एक मोनोरेल बीच रास्ते में ही रुक गई, जिसके बाद उसमें सवार 17 यात्रियों को निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर वडाला में एंटॉप हिल बस डिपो और जीटीबीएन मोनोरेल स्टेशन के बीच हुई। मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि किसी ‘‘तकनीकी खराबी’’ के कारण मोनोरेल बीच रास्ते में रुक गई। अधिकारी ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों को लगभग 45 मिनट बाद बाहर निकाल लिया गया।

 

उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी मोनोरेल ट्रेन में भेज दिया गया है। मोनोरेल का संचालन संभाल रही ‘महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। पिछले महीने भारी बारिश के दौरान शहर में अलग-अलग जगहों पर दो मोनोरेल तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में रुक गई थीं।

जिसके बाद सैकड़ों यात्रियों को बाहर निकालना पड़ा था। मुंबई में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारी बारिश के कारण महानगर और उपनगरों के निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे व्यस्त समय में यातायात प्रभावित रहा। रातभर और सुबह हुई भारी बारिश के बाद मध्य रेलवे के कुर्ला स्टेशन और पश्चिमी रेलवे के बांद्रा स्टेशन पर पटरियों पर पानी भर गया।

अधिकारियों के अनुसार, लोकल ट्रेन कुछ देरी से चल रही हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, आधी रात के आसपास गरज-चमक के साथ शुरू हुई भारी बारिश सुबह भी जारी रही, जिससे किंग्स सर्कल जैसे निचले इलाकों और अन्य जगहों पर जलभराव हो गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे के बीच कोलाबा में सबसे अधिक 88.2 मिलीमीटर बारिश हुई, उसके बाद बांद्रा में 82 मिलीमीटर और भायखला में 73 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

माहुल टाटा पावर स्टेशन में 70.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि जुहू में 45.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि सांताक्रूज और महालक्ष्मी में अपेक्षाकृत कम, क्रमशः 36.6 मिलीमीटर और 36.5 मिलीमीटर बारिश हुई।

Web Title: watch Mumbai Monorail Stuck Near Wadala After Rake Breakdown Amid Heavy Rains Technical Glitch 17 Passengers Rescued 2nd Incident In A Month Videos

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे