मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 3, 2026 12:11 IST2026-04-03T12:02:47+5:302026-04-03T12:11:33+5:30

watch Meri khamoshi ko meri haar mat samaj lena, main wo dariya hu jo wakt ane par sailab banta hai Raghav Chadha removal issues video message claims | मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

file photo

Highlightsआप एक लोकतांत्रिक तरीके से काम करने वाली पार्टी है।इस तरह के बदलाव हमारी पार्टी में एक सामान्य प्रक्रिया है।जनता की आवाज को बुलंद कर सकें।

नई दिल्लीः दिल्ली हार के बाद आम आदमी पार्टी में हलचल तेज है। पंजाब चुनाव 2027 से पहले नुराकुश्ती जारी है। इस बीच आप नेता राज्यसभा में उपनेता राघव चड्डा को पद से हटा दिया है। AAP के राज्यसभा उप-नेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें, "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।" आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में, चड्ढा ने पूछा कि क्या संसद में जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना "अपराध" है?

वीडियो में चड्ढा ने कहा कि क्या मैंने कुछ गलत किया है? जब भी मुझे संसद में बोलने का मौका मिला, मैंने जनहित के मुद्दे उठाए। ऐसे मुद्दे जिन्हें कोई नहीं उठाता, लेकिन क्या जनहित के मुद्दे उठाना अपराध है? क्या मैंने कोई अपराध किया है? क्या मैंने कोई गलती की है? क्या मैंने कुछ गलत किया है? 

उन्होंने कहा, "मैं यह सवाल इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि आम आदमी पार्टी ने सचिवालय से राघव चड्ढा को संसद में बोलने से रोकने के लिए कहा था।" यह भी पढ़ें 'बुरी नज़र': AAP द्वारा राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का रहस्यमय वीडियो लेख-छवि आप को परोक्ष चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, "मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं वो दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बनता है।"

JDU नेता नीरज कुमार ने AAP के राज्यसभा उप-नेता पद से राघव चड्ढा को हटाए जाने पर कहा कि अब AAP ने राघव चड्ढा से प्रेम करना क्यों बंद कर दिया, ये उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि उनकी(राघव चड्ढा) प्रतिभा से आम आदमी पार्टी कुछ परेशानी के हालात में थी। हो सकता है कि उनके संसदीय प्रदर्शन से अरविंद केजरीवाल या उनकी पार्टी असहज हो लेकिन मनुष्य में यदि बौद्धिक क्षमता है तो नेता पद से हटाने के बाद भी वो जनता के दिलों में बसता ही है।

राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह आम आदमी पार्टी के नए उपनेता बनने पर आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल ने कहा, "आप एक लोकतांत्रिक तरीके से काम करने वाली पार्टी है। हमारी पार्टी हमेशा अलग-अलग लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां देने की कोशिश करती है ताकि वे इससे सीख सकें और जनता की आवाज को बुलंद कर सकें। राघव जी से पहले एनडी गुप्ता जी उपनेता थे। अब मुझे इस पद पर नियुक्त किया गया है और कल कोई और आएगा। इस तरह के बदलाव हमारी पार्टी में एक सामान्य प्रक्रिया है।"

Web Title: watch Meri khamoshi ko meri haar mat samaj lena, main wo dariya hu jo wakt ane par sailab banta hai Raghav Chadha removal issues video message claims

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे