लाइव न्यूज़ :

Meghalaya floods: मेघालय के गारो हिल्स क्षेत्र में बाढ़, 2 दिन में 15 लोगों की मौत!, देखें भयावह मंजर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 7, 2024 10:15 IST

Meghalaya floods: मेघालय के गारो हिल्स क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ से संबंधित घटनाओं में पांच और लोगों की मौत हो गई। इस तरह पिछले दो दिन में मृतकों की कुल संख्या 15 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे भूस्खलन और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।शवों को निकालने के लिए शुक्रवार से ही प्रयास जारी थे।गैसुआपारा के हटिसिया सोमग्मा गांव में एक ही परिवार के 7 सदस्यों जिंदा दफन हो गए। 

Meghalaya floods:मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स और दक्षिण गारो हिल्स जिलों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण होने वाली मौतें 15 तक पहुंच गई हैं। मेघालय सरकार ने कहा कि दो दिन से इस इलाके में बुरा हाल है। दक्षिण गारो हिल्स के गैसुआपारा के हटिसिया सोमग्मा गांव में एक ही परिवार के 7 सदस्यों जिंदा दफन हो गए। 6 के शव बरामद कर लिए गए हैं। शवों को निकालने के लिए शुक्रवार से ही प्रयास जारी थे। मेघालय के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि गारो हिल्स क्षेत्र में भूस्खलन और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।

मेघालय के शिक्षा मंत्री रक्कम ए संगमा और विधायक सेंगचिम एन संगमा और करतुश मराक ने हटिसिया सोंगमा में भूस्खलन क्षेत्र का दौरा किया। स्थिति का जायजा लिया। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने गारो हिल्स में चल रही बाढ़ की स्थिति पर समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान बिजॉय एस. संगमा और उनके बेटे वियान चिगाडो आर. मराक, अमेरिन के. मराक और उनकी बेटी मनासे मराक तथा थेनसेंग आर. मराक के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा कि पहली घटना में पश्चिमी गारो हिल्स जिले में दिमापारा पुल के नीचे एक सड़क पर पिता और पुत्र अचानक आई बाढ़ में बह गए। उन्होंने बताया कि पूर्वी गारो हिल्स के गोंगडोप गांव में रविवार को भूस्खलन में एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि थेनसेंग की मौत तब हो गई जब पूर्वी गारो हिल्स जिले के सोंगसाक क्षेत्र में उनके वाहन पर एक पेड़ गिर गया। शनिवार को पश्चिमी गारो हिल्स जिले में अचानक आई बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन से एक ही परिवार के सात लोगों समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :मेघालयबाढ़मौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागएनडीआरएफमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे