जय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 26, 2026 11:50 IST2026-03-26T11:49:44+5:302026-03-26T11:50:22+5:30

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भवानीपुर और नंदीग्राम से BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में राम नवमी रैली की।

watch Jai Shri Ram Ram Rajya in Bengal this time Suvendu Adhikari said there should be good governance and women's safety, drive away infiltrators see video | जय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

Suvendu Adhikari

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में राम नवमी के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 3,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हथियार ले जाना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है और शोभा यात्रा में शामिल होने वालों की संख्या 500 तक सीमित कर दी गई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भवानीपुर और नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी, भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में राम नवमी रैली कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भवानीपुर व नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि जय श्री राम। बंगाल में इस बार राम राज्य होगा। अधिकारी ने कहा कि सब लोग राम राज्य चाहते हैं। पूरे बंगाल में राम राज्य होगा। सुशासन, नारी सुरक्षा होनी चाहिए और बेरोजगारी खत्म होनी चाहिए, घुसपैठियों को भगाना चाहिए।

खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि पुलिस के लोग ही चुनाव को प्रभावित करते हैं। ये डराते हैं और फर्जी मतदाता को मतदान करने का मौका देते हैं। जनता की मांग है कि पुलिस को बूथ में नहीं आना चाहिए, वहां केंद्रीय बल होना चाहिए। केंद्रीय बल के होने से ही स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होंगे। TMC के नेता जहां से जीतकर आते हैं, वहां सबसे ज्यादा फर्जी मतदाता हैं।

चैत्र नवरात्रि 2026 के महाअष्टमी के अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महाअष्टमी पर काली माता मंदिर में भक्तों ने पूजा की। करेलीबाग के बहुचराजी मंदिर में चैत्र नवरात्रि 2026 की महाअष्टमी पर भक्तों ने पूजा की। श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में भक्तों ने पूजा की। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।

Web Title: watch Jai Shri Ram Ram Rajya in Bengal this time Suvendu Adhikari said there should be good governance and women's safety, drive away infiltrators see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे