लाइव न्यूज़ :

CAA पर अमित शाह ने कहा-"मेघायल के CM ने कुछ बदलाव की मांग की, मैंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2019 10:17 IST

शाह ने कहा कि वह असम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उनकी संस्कृति, भाषा, सामाजिक पहचान और राजनीतिक अधिकार इस बिल से प्रभावित नहीं होंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है।'शाह ने संकेत दिए हैं कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में एक रैली के दौरान कहा कि मेघायल के CM ने नागरिकता कानून में कुछ बदलाव की मांग की, मैंने आराम से बैठकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। इसके अलावा, शाह ने संकेत दिए हैं कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। शाह ने इस बिल के विरोध में पूर्वोत्तर में जारी विरोध प्रदर्शनों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।  

शाह ने कहा कि वह असम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उनकी संस्कृति, भाषा, सामाजिक पहचान और राजनीतिक अधिकार इस बिल से प्रभावित नहीं होंगे। 

शाह ने झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को गिरिडीह में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है।'

अमित शाह ने दिए सीएबी में बदलाव के संकेत सीएबी के पास होने के बाद अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे शाह ने कहा कि मेघालय के मुख्तमंत्री कानराड संगमा और उनके कैबिनेट के मंत्रियों ने शुक्रवार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए उनसे मुलाकात की।

शाह ने कहा, 'उन्होंने कहा कि मेघालय में समस्या है। मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की, कोई समस्या नहीं है। लेकिन फिर भी उन्होंने मुझसे कुछ बदलाव (बिल में) करने का निवेदन किया। मैंने संगमा जी से कहा कि क्रिसमस के बाद जब उनके पास समय हो तो वे मेरे पास आएं और हम मेघालय के लिए कुछ रचनात्मक समाधान निकाल सकते हैं। किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है।' 

शाह ने सीएबी को लेकर कांग्रेस पर बोला हमलाअमित शाह ने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने की आदत है। उन्होंने कहा कि चाहे तीन तलाक पर प्रतिबंध हो या आर्टिकल 370 हटाना, या अब सीएबी, कांग्रेस हर चीज का विरोध करती है और वोट बैंक के लिए हर चीज को मुस्लिम विरोधी करार देती है। 

उन्होंने बाद में ट्वीट किया, 'कांग्रेस ने सालों से हिंदू-मुस्लिम राजनीति की है और नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा दिया है। जब नरेंद्र मोदी जैसे मजबूत प्रधानमंत्री आतंकवाद के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हैं तो कांग्रेस उन पर वोट बैंक और तुष्टिकरण का आरोप लगाती है   

टॅग्स :अमित शाहनरेंद्र मोदीनागरिकता संशोधन बिल 2019मेघालयझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है