लाइव न्यूज़ :

WATCH: पीएम मोदी के स्वागत में फ्रांसीसी सेना के बैंड ने बजाई राष्ट्रगान 'जन गण मन..' की धुन, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: February 11, 2025 07:26 IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि हल्की बारिश के बीच पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान फ्रांसीसी सेना के बैंड ने पीएम मोदी के स्वागत में भारत के राष्ट्रगान की धुन बजाई।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा के लिए पेरिस पहुंचेपीएम मोदी आज पेरिस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगेपेरिस पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया

पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को फ्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा के लिए पेरिस पहुंच गए हैं। पीएम मोदी आज पेरिस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे। पेरिस पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के पहुंचने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हल्की बारिश के बीच पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान फ्रांसीसी सेना के बैंड ने पीएम मोदी के स्वागत में भारत के राष्ट्रगान की धुन बजाई।

फ्रांस में रहने वाले भारतीय प्रवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेरिस में स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। पेरिस में प्रधानमंत्री मोदी का इंतजार कर रहे भारतीय प्रवासियों में से एक ने एएनआई को बताया, "दोनों देशों के बीच संबंध बहुत विकसित हुए हैं। फ्रांस सरकार का भारतीय प्रवासियों के प्रति नजरिया भी बदल गया है..."

पेरिस में पीएम मोदी के आगमन का इंतजार कर रहे भारतीय प्रवासियों के एक अन्य सदस्य ने कहा, "हमारा उत्साह चरम पर है। वह यहां 6 बार आ चुके हैं और इस बार वह एक बहुत ही अलग विषय पर एक बैठक की सह-अध्यक्षता करने जा रहे हैं, जो एआई पर है..."

फ्रांस रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "अगले कुछ दिनों में मैं विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए फ्रांस और अमेरिका में रहूंगा। फ्रांस में मैं एआई एक्शन समिट में भाग लूंगा, जहां भारत सह-अध्यक्ष है। मैं भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति @इमैनुएल मैक्रोन के साथ बातचीत करूंगा। हम वहां एक वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करने के लिए मार्सिले भी जाएंगे।"

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीफ़्रांसParis
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया