WATCH Delhi CM Oath Ceremony: क्या शपथ समारोह के बाद वह 'शीश महल' में रहेंगी?, मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्या कहा, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 20, 2025 10:52 IST2025-02-20T10:23:46+5:302025-02-20T10:52:12+5:30
Delhi CM Oath Ceremony Live: दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्ता में वापसी होगी।

Delhi CM Oath Ceremony Live
Delhi CM Oath Ceremony Live: दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य आज यानी बृहस्पतिवार दोपहर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में रामलीला मैदान में शपथ लेने जा रहे हैं। रोहिणी से भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या शपथ समारोह के बाद वह 'शीश महल' में रहेंगी, दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहती हैं, "नहीं, नहीं।" दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्ता में वापसी होगी।
#WATCH | On asking if she will stay in the 'Sheesh Mahal' after the oath ceremony, Delhi CM designate Rekha Gupta says, "Nahi, Nahi..." pic.twitter.com/BSIQjgMikM
— ANI (@ANI) February 20, 2025
#WATCH | Delhi CM designate Rekha Gupta says, "It is a miracle, it is a new motivation and a new chapter. If I can be the CM, this means ways are open for all the women... Anyone who has been corrupt will have to give an account of each and every rupee..." pic.twitter.com/F1GUVRELVp— ANI (@ANI) February 20, 2025
भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को 50 वर्षीय रेखा गुप्ता को आठवीं दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुना गया। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने बुधवार देर शाम राज निवास में रेखा गुप्ता द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने के बाद उन्हें नयी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। उपराज्यपाल के शपथ दिलाने के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन जाएंगी।
Delhi swearing-in ceremony | Parvesh Sahib Singh, Ashish Sood, Manjinder Singh Sirsa, Ravinder Indraj Singh, Kapil Mishra and Pankaj Kumar Singh to take oath as Ministers today. pic.twitter.com/1Gbvkq9xK7
— ANI (@ANI) February 20, 2025
एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, रेखा गुप्ता के अलावा छह नवनिर्वाचित विधायक - प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज नए मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। वर्मा ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को नयी दिल्ली सीट से हराया था।
#WATCH | Swearing-in ceremony of Delhi CM-designate Rekha Gupta and her council of ministers to take place at Ramlila Maidan today.
— ANI (@ANI) February 20, 2025
Visuals from the venue. pic.twitter.com/d6acoUYOSr
पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की पहली बैठक दिल्ली सचिवालय में अपराह्न करीब तीन बजे होने की संभावना है और इस बैठक में महिला समृद्धि योजना और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू किया जा सकता है। महिला समृद्धि योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक भुगतान किया जाएगा।
Delhi: Rekha Gupta to take oath as CM today; six ministers to be sworn in
— ANI Digital (@ani_digital) February 20, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/Bb062V2xAe#RekhaGupta#Delhi#Chiefministerpic.twitter.com/mS1020CHYN
भाजपा ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीट जीतकर दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली ‘आप’ के एक दशक लंबे शासन को समाप्त कर दिया। भाजपा ने आखिरी बार 1993-98 में दिल्ली में सत्ता हासिल की थी। पार्टी नेताओं ने बताया कि पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से घनिष्ठ संबंध हैं।
रेखा हाल में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं। वह मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री होंगी। शपथ ग्रहण के बाद, वह वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी।