CM Yogi On Sambhal: हमारे 5000 वर्ष पुराने पुराण में संभल का उल्लेख?, सीएम योगी बोले- कब श्रीहरि विष्णु का दसवां अवतार होगा, एक-एक चीज मौजूद, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 12, 2025 17:33 IST2025-03-12T17:31:37+5:302025-03-12T17:33:27+5:30
CM Yogi On Sambhal: महाकुम्भ-2025, प्रयागराज का आयोजन दुनिया को भारत की सामर्थ्य और सनातन धर्म के वास्तविक स्वरूप को प्रस्तुत करने व देश में उत्तर प्रदेश के बारे में जो धारणा थी, उसे बदलने का हम एक माध्यम मानते हैं।

file photo
CM Yogi On Sambhal: संभल के मस्जिद विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को खुलकर बात की। होली से पहले लखनऊ में संभल को लेकर कई तथ्य रखे। सीएम योगी ने कहा कि हमारे 5,000 वर्ष पुराने पुराणों में भी संभल का उल्लेख है। कब श्रीहरि विष्णु का दसवां अवतार होगा, एक-एक चीज मौजूद है। मंदिर को 1526 में नष्ट कर दिया गया था। विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन करना बंद करें, अन्यथा संभल जैसे सच जब सामने आएंगे तो कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे। ये होता है श्रद्धा का भाव, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' का भाव। लोक-कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।
हमारे 5,000 वर्ष पुराने पुराणों में भी संभल का उल्लेख है...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 12, 2025
कब श्रीहरि विष्णु का दसवां अवतार होगा, एक-एक चीज मौजूद है... pic.twitter.com/gXXUgh26ic
विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन करना बंद करें, अन्यथा संभल जैसे सच जब सामने आएंगे तो कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे... pic.twitter.com/9Eu9QwrBxP— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 12, 2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि संभल का उल्लेख 5,000 साल पुराने शास्त्रों में है और यह इस्लाम से पहले का है। उन्होंने कहा कि दुनिया में हर धर्म और पूजा पद्धति में कुछ अच्छे गुण होते हैं लेकिन किसी की आस्था को जबरन जब्त करना और उनकी मान्यताओं को कुचलना अस्वीकार्य है -‘‘खासकर जब हम संभल के बारे में सच्चाई जानते हैं।’’
महाकुम्भ-2025, प्रयागराज का आयोजन दुनिया को भारत की सामर्थ्य और सनातन धर्म के वास्तविक स्वरूप को प्रस्तुत करने व देश में उत्तर प्रदेश के बारे में जो धारणा थी, उसे बदलने का हम एक माध्यम मानते हैं,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 12, 2025
इसमें हम सफल रहे हैं... pic.twitter.com/p9yqBpB09d
आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि संभल में श्री हरि विष्णु मंदिर को 1526 में नष्ट कर दिया गया था। उन्होंने कहा, “संभल का उल्लेख 5,000 साल पुराने ग्रंथों में है। उनमें भगवान विष्णु के भावी अवतार का उल्लेख है। दूसरी ओर, इस्लाम का उदय केवल 1,400 साल पहले हुआ। मैं ऐसी चीज़ की बात कर रहा हूं जो इस्लाम से कम से कम 2,000 साल पुरानी है।”
महाकुम्भ-2025, प्रयागराज का आयोजन दुनिया को भारत की सामर्थ्य और सनातन धर्म के वास्तविक स्वरूप को प्रस्तुत करने व देश में उत्तर प्रदेश के बारे में जो धारणा थी, उसे बदलने का हम एक माध्यम मानते हैं,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 12, 2025
इसमें हम सफल रहे हैं... pic.twitter.com/p9yqBpB09d
मुख्यमंत्री ने कहा, “ इन बातों के सबूत सदियों से मौजूद हैं। याद कीजिए, 1526 में संभल में भगवान विष्णु का मंदिर तोड़ा गया था। दो साल बाद, 1528 में अयोध्या में राम मंदिर को भी तोड़ दिया गया था।” आरएसएस से जुड़ी साप्ताहिक पत्रिका ‘ऑर्गनाइजर’ द्वारा यहां आयोजित किये गये ‘मंथन: कुंभ और उसके आगे’ विषयक कार्यक्रम में अपने संबोधन उन्होंने कहा कि दोनों कृत्य एक ही व्यक्ति द्वारा किए गए थे।
जो लोग हमारे स्वच्छ महाकुम्भ पर प्रश्न उठा रहे थे...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 12, 2025
प्रश्न यह उठता है कि वर्ष 2013 में मॉरीशस के माननीय प्रधानमंत्री प्रयागराज पधारे थे, कुम्भ के आयोजन के साथ संगम में गए, वहां गंदगी, अव्यवस्था, कीचड़ देख कर उनकी हिम्मत नहीं हुई कि वे स्नान कर सकें... pic.twitter.com/lf9BNQLuxm
संभल में पिछले नवंबर में अदालत के आदेश के बाद एक मस्जिद के सर्वेक्षण के कारण तनाव बना हुआ है। कुछ लोगों का दावा है कि यह मस्जिद एक ध्वस्त मंदिर पर बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संभल एक ‘‘ऐतिहासिक सत्य’’ का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा,‘‘मैं योगी हूं। मैं हर संप्रदाय, समुदाय और पूजा पद्धति का सम्मान करता हूं।
'जो' दुष्प्रचार में विश्वास करते हैं...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 12, 2025
'उन्हें' हमेशा विपक्ष में ही रहना है... pic.twitter.com/z2RkCeQ169
अगर आप गोरखनाथ पीठ जाएं, तो आप देखेंगे कि वहां किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं है। सभी जाति, क्षेत्र और संप्रदाय के लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। हमारे पूज्य संत, चाहे वे किसी भी धर्म से जुड़े हों, एक साथ बैठकर भोजन करते हैं और उन्हें समान सम्मान मिलता है।’’
मुख्यमंत्री ने कहा, "इसलिए मैं कहता हूं कि भारत की वैदिक परंपरा की भावना, जैसा कि उपनिषदों में व्यक्त किया गया है, हमारे अंदर गहराई से समाहित है। पूजा की हर पद्धति, चाहे वह सनातन धर्म से जुड़ी हो या दुनिया के किसी भी अन्य धर्म से, उसमें कुछ अंतर्निहित अच्छाइयां होती हैं, यही वजह है कि इतने सारे लोग उनका पालन करते हैं।”
'ये लोग' क्या बोलेंगे शुद्धता के बारे में...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 12, 2025
जो नख से सिर तक अशुद्ध हों नकारात्मक हों, वे शुद्धता की दुहाई दे रहे हैं...
माँ गंगा तो पवित्र हैं और पवित्र रहेगी... pic.twitter.com/5aoO1J0Mpw
विपक्षी दलों और आलोचकों की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले धर्मग्रंथों को पढ़ें, तब उन्हें (योगी को) उन पर बहस करने की चुनौती दें। उन्होंने कहा कि किसी की आस्था को जबरन जब्त करना और उनकी मान्यताओं को कुचलना अस्वीकार्य है -‘‘ खासकर तब जब हम संभल के बारे में सच्चाई जानते हैं।’’
मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ संभल हमेशा से एक तीर्थ स्थल रहा है। इसमें 68 पवित्र स्थान थे, और अब तक हम उनमें से 18 को पुनः प्राप्त करने में सक्षम हैं। 19 प्राचीन कुएं थे, जिन्हें हमने पुनर्जीवित किया है। 56 साल बाद, पहली बार संभल में भगवान शिव के मंदिर में जल चढ़ाने की रस्म देखी गई। ये तथाकथित नेता इतने समय तक क्या कर रहे थे?’’
'लैंड जिहाद' के माध्यम से इस पौराणिक स्थली पर भी कब्जा करवा दिया गया था...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 12, 2025
ये सब पिछली सरकारें करवा रही थीं... pic.twitter.com/u50XuhNOjQ
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारत 21वीं सदी में दुनिया का नेतृत्व करेगा और वैश्विक कल्याण का मार्ग 'भारत' से प्रशस्त होगा। आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में, 500 वर्षों के बाद, जनवरी 2024 में भगवान राम को आखिरकार उनके जन्मस्थान पर विराजमान किया गया। उन्होंने कहा कि भारत एक नई दिशा में आगे बढ़ चुका है एवं विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है, यहीं से वैश्विक कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। योगी का कहना था कि भारत के उत्थान पर सवाल उठाने वालों के लिए बेहतर होगा कि वे अपने पूर्वजों की खोज करें।
इसका सबसे ताजा उदाहरण इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का है।दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया रामलीला को अपना राष्ट्रीय त्योहार मानता है। इसकी मुद्रा में भगवान गणेश की तस्वीर है और इसकी राष्ट्रीय एयरलाइन का नाम गरुड़ के नाम पर है। यह कई लोगों के लिए एक सबक होना चाहिए।
ये होता है श्रद्धा का भाव,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 12, 2025
'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' का भाव,
हम अपने व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर परमार्थ और लोक-कल्याण के लिए काम कर रहे हैं... pic.twitter.com/Ba4E0MsMFs
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने खुद कहा कि अगर उनका डीएनए टेस्ट किया जाए तो वह भारतीय ही निकलेगा। उन्होंने आगे कहा, “भारत के संसाधनों पर पलने वालों को बयान देने से पहले अपना डीएनए टेस्ट करवाना चाहिए और विदेशी आक्रमणकारियों का महिमामंडन करना बंद कर देना चाहिए।
अन्यथा, जब संभल जैसी ऐतिहासिक सच्चाई सामने आएगी तो उनके पास छिपने के लिए कोई जगह नहीं होगी।” महाकुंभ से मिली सीख और वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण के बारे में पूछे जाने पर आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल में घोषित 2025-26 के बजट में मथुरा-वृंदावन के लिए धनराशि आवंटित की है।