बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा, सीएम पद से नहीं, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 30, 2026 11:47 IST2026-03-30T11:39:50+5:302026-03-30T11:47:23+5:30
राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पद से इस्तीफा दे दिया।

बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा, सीएम पद से नहीं, वीडियो
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य (सांसद) चुने जाने के बाद विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन जदयू प्रमुख अभी तक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है। अभी भी बिहार में खेला जारी है। बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए हैं। नितिन नबीन भी इस्तीफा दिया है। कुमार के राज्यसभा में जाने से बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव आ सकता है, जिससे राज्य में भाजपा का प्रभाव बढ़ सकता है और पटना में नए नेतृत्व के उदय का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने पिछले सप्ताह पत्रकारों से कहा था, "संविधान में यह प्रावधान है कि आपको 14 दिनों के भीतर इस्तीफा देना होगा। घटनाक्रम उसी के अनुरूप है।"
#WATCH | Patna: Bihar Chief Minister Nitish Kumar resigns as Member of the Legislative Council (MLC) following his elections as a Member of the Rajya Sabha (MP). pic.twitter.com/kmoLHotWXE
— ANI (@ANI) March 30, 2026
VIDEO | Patna, Bihar: BJP State President Sanjay Saraogi says, "CM Nitish Kumar and BJP national president Nitin Nabin have been selected for Rajya Sabha, which is why they have signed a resignation."
— Press Trust of India (@PTI_News) March 30, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Pnm2IEyDtZ
जेडीयू अध्यक्ष 16 मार्च को संसद के उच्च सदन के लिए चुने गए थे। नीतीश कुमार का राजनीतिक करियर गठबंधन की रणनीति में महारत है। 1985 में विधायक के रूप में अपने सफर की शुरुआत करने और बाद में वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य करने के बाद वे पहली बार 2005 में एनडीए के एक स्तंभ के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री बने।
हालांकि 2013 से उनका कार्यकाल गठबंधनों के "लगातार बदलते" क्रम से परिभाषित रहा है, जो 2013, 2017, 2022 और 2024 में भाजपा और महागठबंधन (आरजेडी और कांग्रेस) के बीच बारी-बारी से बदलता रहा। इन लगातार बदलावों के बावजूद, उनका राजनीतिक अस्तित्व अद्वितीय बना हुआ है। 2025 में पांचवीं बार भारी चुनावी जीत हासिल की और रिकॉर्ड तोड़ दसवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
#WATCH | Bihar Minister Vijay Kumar Choudhary says, "CM has been elected as a Member of the Rajya Sabha. So, this (resignation) was a Constitutional necessity...Nitin Nabin is also resigning today. So, Nitish Kumar is also resigning..." https://t.co/RTzesmV0lBpic.twitter.com/6CxZG5kut9
— ANI (@ANI) March 30, 2026
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा दे दिया। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नितिन नबीन ने ट्वीट किया कि आज, मैं बिहार विधानसभा में बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले निर्वाचित सदस्य के पद से इस्तीफा दिया। पार्टी द्वारा मुझे सौंपी गई नई भूमिका के माध्यम से, मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र और बिहार राज्य के विकास के लिए सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध रहूंगा।
पार्टी कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा अटूट बंधन हमेशा बना रहेगा, जो मुझे नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, मैं वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' और 'विकसित बिहार' के सपने को साकार करने के लिए निरंतर समर्पित रहूंगा।
BJP national president and newly-elected Rajya Sabha MP Nitin Nabin tweets, "...Today, I am resigning from my position as the elected member representing the Bankipur constituency in the Bihar Legislative Assembly. Through the new role entrusted to me by the party, I shall remain… pic.twitter.com/tTwYDNBG2f
— ANI (@ANI) March 30, 2026
BJP President Nitin Nabin to resign as Bihar MLA today
— ANI Digital (@ani_digital) March 30, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/q0xixnLRv6
#NitinNabin#Bihar#RajyaSabhapic.twitter.com/2yACM8eRcG
Bihar Chief Minister Nitish Kumar resigns as MLC after being elected to the Rajya Sabha earlier this month; the JD(U) president steps down following his election to the Upper House of Parliament pic.twitter.com/uGcOOkAllS
— Press Trust of India (@PTI_News) March 30, 2026
#WATCH | Bihar Minister Vijay Kumar Choudhary says, "CM has been elected as a Member of the Rajya Sabha. So, this (resignation) was a Constitutional necessity...Nitin Nabin is also resigning today. So, Nitish Kumar is also resigning..." https://t.co/RTzesmV0lBpic.twitter.com/6CxZG5kut9
— ANI (@ANI) March 30, 2026
STORY | Nitish Kumar set to resign as Bihar MLC on Monday, say sources
— Press Trust of India (@PTI_News) March 30, 2026
Bihar Chief Minister Nitish Kumar, who was elected to the Rajya Sabha earlier this month, is set to resign from the state legislative council on Monday, JD(U) sources said.
READ: https://t.co/icCEQvvS5I… pic.twitter.com/bJlAdWG5tL
भारतीय संविधान के अनुसार कोई भी जनप्रतिनिधि एक साथ दो सदनों का सदस्य नहीं रह सकता। नितिन नबीन और सीएम नीतीश कुमार हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं, ऐसे में उन्हें विधायक पद छोड़ना अनिवार्य था।इस्तीफे का समय भी राजनीति में अहम संकेत देता है। देरी को केवल प्रशासनिक कारणों से नहीं, बल्कि रणनीतिक दृष्टि से भी देखा जा रहा था।