मैंने ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त कभी नहीं देखा, सीएम ममता ने कहा-आपकी कुर्सी की इज्जत करती हूं,कुर्सी किसी के लिए स्थायी नहीं, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 2, 2026 17:59 IST2026-02-02T17:54:07+5:302026-02-02T17:59:36+5:30
आपने 98 लाख लोगों के नाम हटा दिए और उन्हें अपना बचाव करने का मौका नहीं दिया। केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी हमेशा ड्रामा करती हैं।

photo-ani
दिल्लीः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, नेशनल जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी, पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी और अन्य लोग भारत के चुनाव आयोग के ऑफिस पहुंचकर मुलाकात की और कई मुद्दे पर चर्चा की। चुनाव आयोग के ऑफिस से बाहर आकर सीएम ममता ने कहा कि मैं बहुत दुखी हूं। मैं बहुत लंबे समय से दिल्ली की राजनीति में शामिल हूं। मैं 4 बार मंत्री और 7 बार सांसद रही हूं। मैंने ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त कभी नहीं देखा।
#WATCH | Delhi: West Bengal CM Mamata Banerjee comes out of the Election Commission Office in Delhi.
— ANI (@ANI) February 2, 2026
She says, "I am very sad. I have been involved in politics in Delhi for a very long time. I was a minister 4 times and an MP 7 times. I have never seen such an Election… pic.twitter.com/2LayXFCfzy
मैंने उनसे कहा कि मैं आपकी कुर्सी की इज्जत करती हूं क्योंकि कोई भी कुर्सी किसी के लिए स्थायी नहीं होती। एक दिन आपको जाना ही होगा... बंगाल को क्यों निशाना बनाया जा रहा है। चुनाव लोकतंत्र में एक त्योहार होते हैं, लेकिन आपने 98 लाख लोगों के नाम हटा दिए और उन्हें अपना बचाव करने का मौका नहीं दिया।
#WATCH | Delhi | Union Minister Sukanta Majumdar says, "Mamata Banerjee always creates drama. She created drama even here. This morning, she claimed that the Delhi Police were entering every room in Bengal Bhavan and questioning people. We asked her to show the CCTV footage to… pic.twitter.com/9q4z84SLki
— ANI (@ANI) February 2, 2026
केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी हमेशा ड्रामा करती हैं। यहां आकर भी ड्रामा किया। सुबह बोला कि दिल्ली पुलिस बंगाल भवन के अंदर एक-एक रूम में जाकर पूछताछ कर रही थी। हमने उनसे कहा कि आप CCTV फुटेज निकालकर दिखाइए कि दिल्ली पुलिस क्या कर रही थी। पुलिस ने बनर्जी की हिफाजत के लिए बहुत अच्छा इंतेजाम किया है। बनर्जी इसे पश्चिम बंगाल समझ रही हैं।