आत्मा को शांति तब मिलेगी, जब भारत पर चीन, रूस और अमेरिका हमला करेंगे?, निशिकांत दुबे ने कहा-भारत को ‘तोड़ने’ की साजिश में शामिल राहुल गांधी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2026 14:18 IST2026-03-12T14:17:05+5:302026-03-12T14:18:23+5:30

जब रूस, अमेरिका और चीन मिलकर भारत का बहिष्कार करेंगे, या भारत पर हमला करेंगे, तो उनके दिल को तसल्ली मिलेगी क्योंकि जॉर्ज सोरोस का भारत को तोड़ने का एजेंडा कामयाब हो जाएगा।

watch bjp mp Nishikant Dubey said Rahul Gandhi involved conspiracy break India Will soul find peace when China, Russia and America attack India see video | आत्मा को शांति तब मिलेगी, जब भारत पर चीन, रूस और अमेरिका हमला करेंगे?, निशिकांत दुबे ने कहा-भारत को ‘तोड़ने’ की साजिश में शामिल राहुल गांधी

file photo

Highlightsअगर प्रधानमंत्री तीनों की बेइज्जती करते हैं, तो राहुल गांधी की आत्मा को शांति मिलेगी।भारत को तोड़ने की साजिश है और राहुल गांधी उस साजिश में शामिल हैं।कई पड़ोसी देश इसकी कमी का सामना कर रहे हैं, वहीं भारत कहीं बेहतर स्थिति में है।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भारत को ‘तोड़ने’ की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस नेता की आत्मा को शांति तब मिलेगी जब भारत पर चीन, रूस और अमेरिका हमला करेंगे। दुबे ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि वह चाहते हैं कि प्रधानमंत्री सुबह डोनाल्ड ट्रंप को गाली दें, दोपहर में व्लादिमीर पुतिन को गाली दें और शाम को शी चिनफिंग को गाली दें। अगर प्रधानमंत्री तीनों की बेइज्जती करते हैं, तो राहुल गांधी की आत्मा को शांति मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब रूस, अमेरिका और चीन मिलकर भारत का बहिष्कार करेंगे, या भारत पर हमला करेंगे, तो उनके दिल को तसल्ली मिलेगी क्योंकि जॉर्ज सोरोस का भारत को तोड़ने का एजेंडा कामयाब हो जाएगा।’’ दुबे ने कहा, ‘‘मैं हमेशा यही कहता हूं, भारत को तोड़ने की साजिश है और राहुल गांधी उस साजिश में शामिल हैं।’’

झारखंड के गोड्डा से सांसद दुबे ने श्रीलंका में गृह युद्ध के दौरान भारतीय शांतिरक्षक बल भेजने के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के फैसले की भी आलोचना की। एलपीजी की अनुपलब्धता पर चल रही बहस का ज़िक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि जहां कई पड़ोसी देश इसकी कमी का सामना कर रहे हैं, वहीं भारत कहीं बेहतर स्थिति में है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘आपको यह समझना चाहिए: पाकिस्तान लगभग चार दिन से एक तरह से बंद है। वहां लगभग 90 प्रतिशत रेस्टोरेंट बंद हैं। बांग्लादेश में लगभग 95 प्रतिशत रेस्तरां बंद हो गए हैं। श्रीलंका में लगभग 98 प्रतिशत रेस्तरां बंद हैं और वहां गाड़ियां भी नहीं चल रही हैं।’’

Web Title: watch bjp mp Nishikant Dubey said Rahul Gandhi involved conspiracy break India Will soul find peace when China, Russia and America attack India see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे