ममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 8, 2026 18:04 IST2026-04-08T18:00:21+5:302026-04-08T18:04:26+5:30
चुनाव आयोग से मांग की है कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर FIR कर कार्रवाई हो और भाषण देने से प्रतिबंधित किया जाए।

file photo
नई दिल्लीः भाजपा का प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। भाजपा नेता अरुण सिंह ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद ये बात कर रही हैं कि CRPF की 200 बटालियन आ रही है उसको मारो, किचन से समान ले कर मारो। टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी कह रहे हैं कि भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थकों का हाथ तोड़ो, पैर तोड़ो। हमने चुनाव आयोग से मांग की है कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर FIR कर कार्रवाई हो और भाषण देने से प्रतिबंधित किया जाए।
#WATCH | Delhi: BJP delegation visits Election Commission office regarding West Bengal Assembly elections.
— ANI (@ANI) April 8, 2026
Union Minister of Social Justice and Empowerment Dr Virendra Kumar says, "The kind of atmosphere of fear, terror, anarchy, and hooliganism being created during the… pic.twitter.com/KxRDZ1Mya9
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग कार्यालय का दौरा किया। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बंगाल में चुनाव के दौरान जिस तरह से भय, आतंक, अराजकता और गुंडागर्दी का वातावरण निर्मित किया जा रहा है, देश की संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भी अविश्वास का वातावरण निर्मित किया जा रहा है।
बंगाल की सत्ता की एक प्रमुख नेता के द्वारा जब ये बात कही जाती है कि CRPF की 200 कंपनियां यहां आने वाली हैं, आपके घर में जो भी घरेलू सामान हैं, उसके साथ इन्हें भगाइएगा। नेता के परिवार के सदस्य द्वारा ये कहा जाता है कि चुनाव जीतने के लिए लोगों के पैर तोड़ने पड़े, रीड़ की हड्डी तोड़नी पड़े या कुछ और आप स्वतंत्र हैं।
बंगाल चुनाव का जो पुराना इतिहास है वो बताता है कि हमेशा से बंगाल में भय की स्थितियां बनाकर अपने हित पाने के प्रयास किए जाते हैं... TMC हताशा, निराशा और उदासी के दौर से गुजर रही है। सत्ता परिवर्तन का माहौल वहां पर दिखाई दे रहा है जिस वजह से वहां पर जिस तरह से वक्तव्य दिए जा रहे हैं, ये शर्मनाक और निंदनीय है।
इसी बात को लेकर निर्वाचन आयोग के समक्ष बंगाल में निष्पक्ष तरीके से चुनाव करवाए जाएं, वहां के लोगों को बिना भय के अपनी बातों को करने का मौका मिले, इन्हीं बातों को लेकर हम अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ निर्वाचन आयोग के समक्ष गए थे...निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि वहां पर निष्पक्ष चुनाव करवाए जाएंगे।
#WATCH Delhi: BJP delegation reaches Election Commission; BJP leader Arun Singh says, "Mamata Banerjee herself is saying that 200 battalions of CRPF are coming, beat them, take utensils from the kitchen and beat them. Abhishek Banerjee is saying break the hands of BJP workers and… pic.twitter.com/klPOXByuMR
— ANI (@ANI) April 8, 2026
TMC सांसद सौगत रॉय ने TMC MP डेरेक ओ'ब्रायन के बयान पर कहा, "हमें इस बात से कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि ज्ञानेश कुमार क्या कहते हैं। उनके ख़िलाफ़ हमारा विरोध जारी रहेगा। चुनाव आयोग इस बात का सबूत है कि वे पूरी तरह से एक राजनीतिक पार्टी बन चुके हैं और उन्होंने बंगाल से कई नाम हटा दिए हैं हालांकि इन सबके बावजूद हम जीतेंगे..."