लाइव न्यूज़ :

Bihar Chunav 2025: अरे तिवारी आग लगा देंगे?, मुसीबत में राजद प्रत्याशी भाई वीरेंद्र?, मतदान के दौरान दारोगा को धमकी, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2025 13:00 IST

Bihar Chunav 2025: दानापुर-2 के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि राजद नेता पर बृहस्पतिवार को उस समय दुर्व्यवहार करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगा।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Chunav 2025: सुरक्षा कर्मी एक वृद्ध महिला मतदाता की उनका मतदान केंद्र खोजने में सहायता कर रहा था।Bihar Chunav 2025: मनेर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार भाई वीरेंद्र ने सुरक्षा कर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया।Bihar Chunav 2025:आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी को धमकाने का आरोप है।

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मनेर विधानसभा सीट से उम्मीदवार भाई वीरेंद्र के खिलाफ मतदान ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मी को धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दानापुर-2 के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि राजद नेता पर बृहस्पतिवार को उस समय दुर्व्यवहार करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगा, जब एक सुरक्षा कर्मी एक वृद्ध महिला मतदाता की उनका मतदान केंद्र खोजने में सहायता कर रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘मनेर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार भाई वीरेंद्र ने सुरक्षा कर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।’’ एसडीपीओ के अनुसार, संबंधित सुरक्षा कर्मी की लिखित शिकायत के आधार पर ‘‘आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी को धमकाने’’ के आरोप में राजद नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भाई वीरेंद्र इस सीट से पुनः निर्वाचित होने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। राज्य में ‘‘अब तक का सर्वाधिक’’ लगभग 65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें 3.75 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025आरजेडीचुनाव आयोगपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया