लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 7, 2026 13:42 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा के पास तीन पासपोर्ट होने और परिवार के अमेरिका में 52,000 करोड़ रुपये के व्यापारिक हित होने के आरोप लगाने के ठीक दो दिन बाद सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा असम पुलिस के पहुंचने पर घर पर नहीं थे।तलाशी सरमा की पत्नी द्वारा सोमवार को इस मामले में दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद हुई। मुख्यमंत्री सरमा ने अपनी पत्नी के खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करते हुए तुरंत धमकी दी थी।

नई दिल्लीः असम पुलिस की एक टीम नई दिल्ली में मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस के साथ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के निजामुद्दीन पूर्व स्थित आवास पर पहुंची। यह घटना उनके उस आरोप के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट हैं। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा असम पुलिस के पहुंचने पर घर पर नहीं थे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता हैदराबाद में हैं। यह घटनाक्रम खेड़ा द्वारा रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा के पास तीन पासपोर्ट होने और परिवार के अमेरिका में 52,000 करोड़ रुपये के व्यापारिक हित होने के आरोप लगाने के ठीक दो दिन बाद सामने आया है।

यह तलाशी सरमा की पत्नी द्वारा सोमवार को इस मामले में दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद हुई। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने अपनी पत्नी के खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करते हुए तुरंत धमकी दी थी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए दावा किया कि दुबई में अपार्टमेंट से उनके परिवार को जोड़ने वाले संपत्ति दस्तावेज दस्तावेज़ साझा करने वाले प्लेटफॉर्म स्क्रिब्ड से चुराए गए थे।

असम के सीएम और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा,"हम आराम से 100 सीट जीतने वाले हैं...दोनों चुनाव हारने वाले हैं आपने माहौल देखा है वो लोग चुनाव जीतने वाले नहीं है। पवन खेड़ा पर उन्होंने कहा,' कल सुबह से ही वह गुवाहाटी से भाग गए और आज मुझे पता चला कि दिल्ली में पुलिस उनके घर पहुंची तो वो हैदराबाद भाग गए। कानून अपना काम करेगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 2026 असम विधानसभा चुनाव के प्रचार आज शाम 5 PM बजे खत्म हो रहा है। पहली बात आप अपने वोट से असम की सबसे भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर करना हैं। दूसरी बात, असम के लोगों को भ्रष्ट और अहंकारी मुख्यमंत्री नहीं चाहिए... तीसरी बात, ये सीएम लोगों के विकास के लिए काम करने के बजाय खुद का विकास कर रहा है।

टॅग्स :असम विधानसभा चुनावहेमंत विश्व शर्माअसमPawan Kheraकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए