हैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 7, 2026 13:42 IST2026-04-07T13:03:48+5:302026-04-07T13:42:56+5:30

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा के पास तीन पासपोर्ट होने और परिवार के अमेरिका में 52,000 करोड़ रुपये के व्यापारिक हित होने के आरोप लगाने के ठीक दो दिन बाद सामने आया है।

watch Assam Police raiding Congress leader Pawan Khera's house Delhi Police team helping video see | हैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

file photo

Highlights कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा असम पुलिस के पहुंचने पर घर पर नहीं थे।तलाशी सरमा की पत्नी द्वारा सोमवार को इस मामले में दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद हुई। मुख्यमंत्री सरमा ने अपनी पत्नी के खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करते हुए तुरंत धमकी दी थी।

नई दिल्लीः असम पुलिस की एक टीम नई दिल्ली में मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस के साथ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के निजामुद्दीन पूर्व स्थित आवास पर पहुंची। यह घटना उनके उस आरोप के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट हैं। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा असम पुलिस के पहुंचने पर घर पर नहीं थे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता हैदराबाद में हैं। यह घटनाक्रम खेड़ा द्वारा रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा के पास तीन पासपोर्ट होने और परिवार के अमेरिका में 52,000 करोड़ रुपये के व्यापारिक हित होने के आरोप लगाने के ठीक दो दिन बाद सामने आया है।

यह तलाशी सरमा की पत्नी द्वारा सोमवार को इस मामले में दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद हुई। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने अपनी पत्नी के खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करते हुए तुरंत धमकी दी थी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए दावा किया कि दुबई में अपार्टमेंट से उनके परिवार को जोड़ने वाले संपत्ति दस्तावेज दस्तावेज़ साझा करने वाले प्लेटफॉर्म स्क्रिब्ड से चुराए गए थे।

असम के सीएम और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा,"हम आराम से 100 सीट जीतने वाले हैं...दोनों चुनाव हारने वाले हैं आपने माहौल देखा है वो लोग चुनाव जीतने वाले नहीं है। पवन खेड़ा पर उन्होंने कहा,' कल सुबह से ही वह गुवाहाटी से भाग गए और आज मुझे पता चला कि दिल्ली में पुलिस उनके घर पहुंची तो वो हैदराबाद भाग गए। कानून अपना काम करेगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 2026 असम विधानसभा चुनाव के प्रचार आज शाम 5 PM बजे खत्म हो रहा है। पहली बात आप अपने वोट से असम की सबसे भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर करना हैं। दूसरी बात, असम के लोगों को भ्रष्ट और अहंकारी मुख्यमंत्री नहीं चाहिए... तीसरी बात, ये सीएम लोगों के विकास के लिए काम करने के बजाय खुद का विकास कर रहा है।

Web Title: watch Assam Police raiding Congress leader Pawan Khera's house Delhi Police team helping video see

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे