असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई की पत्नी पाकिस्तान में काम करती थी और शादी के बाद भी पाक से वेतन मिलता रहा, सीएम हिमंत ने जवाब मांगा, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 8, 2026 18:00 IST2026-02-08T15:32:34+5:302026-02-08T18:00:57+5:30

असम विधानसभा चुनाव 2026 में होने वाला है। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है।

watch Assam Congress President Gaurav Gogoi's wife worked Pakistan continued receiving salary after marriage CM Himanta Biswa Sarma sought answers relationship, video | असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई की पत्नी पाकिस्तान में काम करती थी और शादी के बाद भी पाक से वेतन मिलता रहा, सीएम हिमंत ने जवाब मांगा, वीडियो

file photo

Highlights9 बार पाकिस्तान का दौरा भी किया।दुश्मन देश से वेतन लेते रहना चिंता की विषय है।गोगोई की पत्नी ने पाकिस्तान में एक संस्था में काम करती थी।

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई, उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न और पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के बीच ‘‘गहरे संबंध’’ हैं तथा खुफिया ब्यूरो (आईबी) से मिली सूचना गुप्त रूप से पड़ोसी देश को दी गई थी। सरमा ने कहा कि, "गौरव गोगोई की पत्नी ने पाकिस्तान में एक संस्था में काम करती थी। शादी के बाद उन्होंने भारत में काम करना शुरू किया लेकिन उन्हें पाकिस्तान से वेतन मिलता रहा। भारत में बैठकर एक दुश्मन देश से वेतन लेते रहना चिंता की विषय है। उन्होंने 9 बार पाकिस्तान का दौरा भी किया।

वे गौरव गोगोई को भी पाकिस्तान लेकर गई थी। भारत का एक सांसद पाकिस्तान में 10 दिन कैसे बिता सकता है। हमने ये सवाल पूछे हैं। राष्ट्र सुरक्षा से जुड़े मुद्दे को आप आकस्मिक टिप्पणी से नहीं टाल सकते।" सरमा के बयान पर AIUDF नेता रफीकुल इस्लाम ने कहा, "...अगर गौरव गोगोई का पाकिस्तान के साथ संबंध है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, 2 साल से इंतजार क्यों कर रहे हैं?

अगर एक सांसद और उनकी पत्नी का पाकिस्तान के साथ लिंक हैं और भाजपा सरकार तमाशा देखती रहेगी। अमित शाह और नरेंद्र मोदी उनके भाषण सुनते रहेंगे। मुझे नहीं लगता कि राजनीतिक बयानबाजी से ज्यादा कुछ है। ये नाटक ज्यादा मजेदार नहीं रहा।"

गौरव ने हिमंत के पाकिस्तान से संबंध के आरोपों पर कहा, ‘सी ग्रेड सिनेमा से भी बदतर’

असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के उनके पाकिस्तानी कनेक्शन संबंधी आरोपों को ‘बेहद बेतुका और झूठा’ बता कर खारिज कर दिया। इसके साथ ही गोगोई ने शर्मा की प्रेस कांफ्रेंस को ‘सी-ग्रेड सिनेमा से भी बदतर’ और ‘सुपर फ्लॉप’ करार दिया। शर्मा ने इसी प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता के खिलाफ यह आरोप लगाये थे।

असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के उनके पाकिस्तानी कनेक्शन संबंधी आरोपों को ‘बेहद बेतुका और झूठा’ बता कर खारिज कर दिया। इसके साथ ही गोगोई ने शर्मा की प्रेस कांफ्रेंस को ‘सी-ग्रेड सिनेमा से भी बदतर’ और ‘सुपर फ्लॉप’ करार दिया। शर्मा ने इसी प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता के खिलाफ यह आरोप लगाये थे ।

गोगोई ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मुझे दिल्ली और असम के उन पत्रकारों पर तरस आता है जिन्हें सदी की सबसे फ्लॉप प्रेस कॉन्फ्रेंस झेलनी पड़ी। यह ‘सी-ग्रेड सिनेमा’ से भी बदतर थी। तथाकथित चतुर मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए ये आरोप पूरी तरह से बेतुके और झूठे हैं।”

उन्होंने दावा किया, “यह सुपर फ्लॉप हमारी परिवर्तन यात्रा के बिल्कुल विपरीत है, जो मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा कब्जा की गई 12,000 बीघा जमीन का पर्दाफाश करने में सफल रही है।” गोगोई ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि शर्मा ने मीडिया के सामने खुद को शर्मिंदा किया है। उन्होंने कहा, “ढाई घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भी कमरे में मौजूद पत्रकार संतुष्ट नहीं हैं।”

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गोगोई ने कहा कि ‘असम में कोई भी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं ले रहा है’। गोगोई ने कहा, “उन्हें यह बताना चाहिए कि कैसे उन्होंने (शर्मा ने) और उनके परिवार ने असम भर में 12,000 बीघा या 4,000 एकड़ की बहुमूल्य संपत्ति हासिल की। ​​जब हम सत्ता में आएंगे, तो हम वह जमीन ले लेंगे और गरीबों और भूमिहीनों में बांट देंगे।”

शर्मा ने आरोप लगाया कि गोगोई, उनकी पत्नी एलिजाबेथ और एक पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के बीच ‘गहरे संबंध’ हैं तथा खुफिया एजेंसी से मिली जानकारी गुप्त रूप से पड़ोसी देश को दी गई थी। मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि गोगोई ने 2013 में पाकिस्तान की ‘अत्यंत गोपनीय’ यात्रा की थी और माना जाता है कि उन्होंने वहां ‘किसी प्रकार का प्रशिक्षण’ प्राप्त किया था।

Web Title: watch Assam Congress President Gaurav Gogoi's wife worked Pakistan continued receiving salary after marriage CM Himanta Biswa Sarma sought answers relationship, video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे