मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 9, 2026 10:45 IST2026-04-09T10:44:34+5:302026-04-09T10:45:17+5:30
केरल, असम और पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतगणना चार मई को होगी।

photo-ani
गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी से उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा भी थीं। सरमा ने बृहस्पतिवार को सभी मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने और राज्य को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की अपील की। असम की सभी 126 विधानसभा सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। कुल 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है।
#WATCH | Assam CM and candidate from Jalukbari, Himanta Biswa Sarma offers prayers at Maa Kamakhya Temple in Guwahati to offer prayers. His wife Riniki Bhuyan Sharma is also with him. pic.twitter.com/xJMWkKrrzi
— ANI (@ANI) April 9, 2026
#WATCH | Assam CM and candidate from Jalukbari, Himanta Biswa Sarma arrives at Maa Kamakhya Temple in Guwahati to offer prayers. His wife Riniki Bhuyan Sharma is also with him. pic.twitter.com/zkJ2HdKx2s
— ANI (@ANI) April 9, 2026
जबकि कांग्रेस 2016 में हारने के बाद फिर से सरकार बनाना चाहती है। 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि बेहतर असम के निर्माण की राह में हर आवाज और हर वोट मायने रखता है। उन्होंने लिखा, “लोकतंत्र के इस पर्व के अवसर पर मैं सभी से आग्रह करता हूं कि आप बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए आगे आएं, ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके।
असम को नयी ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।” गुवाहाटी की जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मतगणना चार मई को होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को असम, केरल और पुडुचेरी के लोगों से अपने प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
अंग्रेजी के अलावा असमिया, मलयालम और तमिल में जारी अलग-अलग संदेशों में प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से आगे आकर मतदान करने का आग्रह किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल, असम और पुडुचेरी के लोगों से बदलाव के लिए वोट करने और ऐसी सरकार चुनने का आह्वान किया जो जनता की परवाह करती हो।
#WATCH | Assam Assembly Elections | Raijor Dal president and candidate from Sivasagar Assembly constituency, Akhil Gogoi, says, "There is going to be a change in Assam. People are upset with the BJP government, and they want to change the government... The BJP government will go… https://t.co/nbYFynqOyrpic.twitter.com/fUIQwaxtTw
— ANI (@ANI) April 9, 2026
#WATCH | Jorhat | Assam Congress President & Congress candidate from Jorhat assembly constituency, Gaurav Gogoi casts his vote in Assam elections
— ANI (@ANI) April 9, 2026
He says, "This is an important day for Assam. Personally, it is a matter of happiness for me that today my mother has also come with… pic.twitter.com/VMI2WEGTVe