Ajit Pawar Plane Crash: विमान में जानबूझकर अतिरिक्त ईंधन भरा?, वीएसआर कंपनी को प्रभावशाली लोगों का समर्थन, अजित दादा को पीएम मोदी और अमित शाह दिला सकते न्याय?
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 21, 2026 14:34 IST2026-02-21T14:33:38+5:302026-02-21T14:34:52+5:30
Ajit Pawar Plane Crash: दिल्ली स्थित ‘वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा संचालित ‘लियरजेट 45’ विमान बारामती की हवाई पट्टी पर उतरने के दूसरे प्रयास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

file photo
नई दिल्लीः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने शनिवार को बारामती विमान दुर्घटना मामले में राजनीतिक और व्यावसायिक हस्तक्षेप के गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि वीएसआर नामक एक निजी कंपनी को राज्य और राष्ट्रीय सत्ता केंद्रों में अत्यधिक प्रभावशाली व्यक्तियों का समर्थन प्राप्त है। बारामती विमान दुर्घटना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि जैसे-जैसे हम इस मामले की गहराई में जाते हैं, एक बात स्पष्ट होती जाती है, वीएसआर नामक इस कंपनी को बहुत प्रभावशाली लोगों का समर्थन प्राप्त है।
VIDEO | Delhi: NCP (SP) MLA Rohit Pawar (@RRPSpeak) holds a press conference on Baramati air crash, says, "The deeper we go into this matter, the more one thing becomes clear: this company called VSR appears to have the support of very influential people. Many of them are in… pic.twitter.com/v0XKvfq1YO
— Press Trust of India (@PTI_News) February 21, 2026
इनमें से कई लोग सत्ता में हैं, कुछ राज्य सरकारों में हैं, और कुछ राष्ट्रीय स्तर पर सत्ताधारी दल से जुड़े हैं। कुछ प्रमुख व्यवसायी भी हैं जो राजनीतिक रूप से जुड़े हुए हैं और कथित तौर पर वीएसआर कंपनी से संबंधित हैं। अगर हम साजिश की बात करें, तो यह दो प्रकार की हो सकती है—राजनीतिक या व्यावसायिक। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस मामले में इनमें से कौन सी साजिश शामिल है।
एक और बात यह है कि कुछ लोग इस मामले की कहानी को अपने हिसाब से मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। अगर इस जांच में न्याय मिलना है, तो देश के सबसे शक्तिशाली नेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ही अजीत (पवार) दादा को न्याय दिला सकते हैं। ऐसा इसलिए है शामिल अन्य लोग भी शक्तिशाली हैं, लेकिन वर्तमान में देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह हैं।"
हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी। दिल्ली स्थित ‘वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा संचालित ‘लियरजेट 45’ विमान बारामती की हवाई पट्टी पर उतरने के दूसरे प्रयास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। पवार, निजी सुरक्षा अधिकारी और परिचारक, चालक दल के सदस्य पायलट-इन-कमांड सुमित कपूर और प्रथम अधिकारी शांभवी पाठक की मृत्यु हो गई थी।
एनसीपी (एसपी) विधायक ने जांच में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के तत्काल इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी इस मुद्दे को गंभीरता से लेने और संसद में उठाने का आग्रह किया। सनसनीखेज दावे करते हुए पवार ने आरोप लगाया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में जानबूझकर अतिरिक्त ईंधन भरा गया था।
उन्होंने सवाल उठाया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया, जबकि वीएसआर से जुड़े सोशल मीडिया ट्रोल्स के पास उनकी गतिविधियों, यात्रा मार्गों और साथियों की जानकारी कथित तौर पर उपलब्ध थी। उन्होंने उस सिस्टम के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की, जिसके अनुसार उसने गोपनीय जानकारी लीक की।
पवार ने आगे आरोप लगाया कि गलत सूचनाओं के माध्यम से जनता की धारणा को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें यह दावा भी शामिल है कि विमान का ब्लैक बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गया था। सवाल किया कि 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सरकारी प्रयोगशाला का उपयोग फोरेंसिक जांच के लिए क्यों नहीं किया जा रहा है।