Ajit Pawar Plane Crash: क्रैश हुआ अजित पवार का विमान?, बिखरा मलबा और चारों ओर धुआं ही धुआं, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 28, 2026 10:53 IST2026-01-28T10:32:26+5:302026-01-28T10:53:19+5:30
Ajit Pawar Plane Crash: बारामती में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, दो अन्य कर्मियों (एक पीएसओ और एक अटेंडेंट) और दो क्रू सदस्यों (पीआईसी+एफओ) के साथ विमान में सवार थे।

Ajit Pawar Plane Crash
मुंबईः पुणे जिले में बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब अजित पवार (66 वर्ष) का विमान पुणे के बारामती इलाके में उतर रहा था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसी) ने कहा कि महाराष्ट्र के बारामती में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, दो अन्य कर्मियों (एक पीएसओ और एक अटेंडेंट) और दो क्रू सदस्यों (पीआईसी+एफओ) के साथ विमान में सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में सवार किसी भी व्यक्ति की जान नहीं बची है।
Big news: DGCA confirmed that, a total of six people, including Maharashtra’s DYCM Ajit Pawar, were onboard, and none survived the crash...
— Mr Sinha (@Mrsinha) January 28, 2026
Ajit Pawar is no more!! pic.twitter.com/Qv1Nm9EyIl
#BREAKING: DGCA confirms no survivors in Baramati plane crash in which Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar was on board. 5 people - 3 passengers 1 pilot 1 crew killed in the crash. pic.twitter.com/0f7ex3ssf6
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) January 28, 2026
Crash landing in Baramati | Ajit Pawar, Deputy CM of Maharashtra, was onboard along with 2 more personnel (1 PSO and 1 attendant) and 2 crew (PIC+FO) members. As per initial information, no person on board has survived the crash: DGCA (Directorate General of Civil Aviation) pic.twitter.com/e2qnL2IkUl
— ANI (@ANI) January 28, 2026
बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश के दौरान एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चार्टर्ड विमान द्वारा बारामती हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग के प्रयास के दौरान हुई इस भीषण दुर्घटना में पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई।
इस दुर्घटना में दोनों पायलट और अजीत के दो सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए। दुर्घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में विमान का मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा था और उससे आग की लपटें और घना धुआं उठ रहा था। पवार एक निजी चार्टर्ड विमान में यात्रा कर रहे थे, जिसमें चार अन्य यात्री भी सवार थे।