जिंदा जले 7 लोग, रांची से दिल्ली के लिए उड़ी एयर एंबुलेंस क्रैश, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 24, 2026 05:59 IST2026-02-24T05:52:21+5:302026-02-24T05:59:48+5:30
झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया ब्लॉक की कसरिया पंचायत में सात लोगों (जिनमें 2 चालक दल के सदस्य शामिल थे) को ले जा रही एक एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

photo-lokmat
रांची: झारखंड के रांची से सात लोगों को दिल्ली ले जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार को चतरा जिले के सिमरिया के पास एक वनक्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार सातों लोगों की मौत हो गई। चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री जी. ने यह जानकारी दी। कीर्तिश्री जी ने बताया, "एयर एम्बुलेंस में सवार सभी सात लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई। विमान रांची से दिल्ली जा रहा था।" झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया ब्लॉक की कसरिया पंचायत में सात लोगों (जिनमें 2 चालक दल के सदस्य शामिल थे) को ले जा रही एक एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
#WATCH | An air ambulance, with seven people (including 2 crew members) on board, crashed in Kasariya Panchayat, Simariya block of Chatra district, in Jharkhand.
— ANI (@ANI) February 23, 2026
It was a Redbird Airways Pvt Ltd Beechcraft C90 aircraft VT-AJV operating a medical evacuation (air ambulance)… pic.twitter.com/D5xSjYVCkZ
यह रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट सी90 विमान (VT-AJV) था, जो रांची-दिल्ली मार्ग पर एयर एम्बुलेंस उड़ान संचालित कर रहा था। विमान ने भारतीय समयानुसार 19:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी। पांच एक ही परिवार के थे। मृतक की पहचान 41 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है, जो जलने से पीड़ित थे और उन्नत चिकित्सा उपचार के लिए मेडिकल इवैक्यूएशन फ्लाइट से ले जाए जा रहे थे।
खबरों के मुताबिक, दिल्ली की ओर उड़ान भरते समय एयर एम्बुलेंस चतरा जिले के सिमरिया पुलिस स्टेशन क्षेत्र के करमाटांड गांव के पास एक जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रेंची हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान रडार से गायब हो गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने सोमवार देर शाम इसकी पुष्टि की।
रांची से दिल्ली के लिए उड़ी एयर एंबुलेंस क्रैश
— Akash Mishra (@akashmishra29) February 23, 2026
विमान में मरीज समेत 7 लोग थे सवार
चितरा में क्रैश हुआ विमान#crash#jharkhandpic.twitter.com/TzeR0zPBy7
Another day, Another plane crash.
— Roshan Rai (@RoshanKrRaii) February 23, 2026
Indian aviation is becoming a horror show.
Scary. This is Ranchi - Delhi charter plane which crashed with 8 people on board.
pic.twitter.com/wIPtYPCL1n