लाइव न्यूज़ :

सेना के जवान को सैल्यूट करते हुए बच्चे ने ऐसा क्या बोला कि जीत लिया दुनिया का दिल, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2019 06:29 IST

बारिश से बेहाल दक्षिण और पश्चिम भारत को रविवार को भी कहीं से कोई राहत नहीं मिली और केरल में जहां 72 लोगों की मौत हुई है वहीं कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश और बाढ़ के कारण 111 लोगों की जान चली गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देबारिश से बेहाल दक्षिण और पश्चिम भारत को रविवार को भी कहीं से कोई राहत नहीं मिली।बेल्लारी जिले में तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर हम्पी रविवार की सुबह एक जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद डूब गया।

पिछले कई दिन से महाराष्ट्र तेज बरसात और बाढ़ से पीड़ित है। बचने के लिए लोग जहां घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं वहीं अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। अभी तक बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित सांगली और कोल्हापुर, पुणे और सतारा इलाका है। इसके अलावा कई अन्य इलाके भी हैं लेकिन शनिवार को कुछ सुधार होता दिख रहा है। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज फिर इन्हीं इलाकों में तेज बारिश की आशंका है। 

एनडीआरएफ की टीमों के साथ मिलकर नेवी और वायुसेना बाढ़ प्रभावित इलाकों में जुटे हैं। इसी बीच, सांगली से एक बच्चे और सेना के जवान का एक ऐसा विडियो सामने आया है जिसे देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान और सीने में गर्व है। 

विडियो में एक बच्चा दिखाई देता है जो पास खड़े एक जवान के पास जाकर कहता है- 'आप बहुत अच्छा काम करते हो।' यह सुनकर जवान बच्चे से हाथ मिलाता है। इसके बाद बच्चा जवान को सल्यूट कर दौड़ लगाते हुए चला जाता है। 

बारिश से बेहाल दक्षिण और पश्चिम भारत को रविवार को भी कहीं से कोई राहत नहीं मिली और केरल में जहां 72 लोगों की मौत हुई है वहीं कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश और बाढ़ के कारण 111 लोगों की जान चली गयी है । दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक में सभी नदियां उफान पर हैं। बेल्लारी जिले में तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर हम्पी रविवार की सुबह एक जलाशय से 1.70 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद डूब गया।

अधिकारियों के अनुसार हम्पी से पर्यटकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। कर्नाटक में अप्रत्याशित बाढ़ के चलते पिछले हफ्ते से अब तक 40 लोगों की जान चली गयी और 17 जिलों के 80 तालुकों में चार लाख लोग विस्थापित हो गये। गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। केरल में 2.51 लाख से अधिक लोगों ने 1,639 राहत शिविरों में शरण ली है।

राज्य सरकार की ओर से रविवार शाम सात बजे जारी बयान के अनुसार, बारिश और बाढ़ ने अभी तक 72 लोगों की जान ली है जबकि 58 लोग अब भी लापता हैं। कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को उड़ान परिचालन बहाल हो गया। रनवे पर पानी भर जाने के कारण हवाई अड्डा दो दिनों से बंद था। मौसम विभाग ने भारी वर्षा के अनुमान के मद्देनजर कन्नूर, कसारगोड और वायनाड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है

टॅग्स :महाराष्ट्रबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित