लाइव न्यूज़ :

जयपुर शहर में कचरा पृथक्करण और इसका प्रबंधन एक गंभीर चिंता का विषय : गुर्जर

By भाषा | Updated: November 30, 2021 23:27 IST

Open in App

जयपुर, 30 नवंबर जयपुर की महापौर मुनेश गुर्जर ने मंगलवार को कहा कि कचरा पृथक्करण और इसका प्रबंधन शहर में एक गंभीर चिंता का विषय है और अब समय आ गया है कि इसे प्राथमिकता दी जाये।

स्वंय सेवी संस्था ‘कट्स’ द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए गुर्जर ने कहा, ‘‘जिस कचरे को हम कचरा समझते हैं और जो नगर निगम के लिए सरदर्द बना हुआ है, उसी से ‘कबाड़ से जुगाड़’ के माध्यम से ‘कट्स’ और इनकी सहयोगी संस्थाओं ने इतने अच्छे उत्पाद बनाए हैं, जो कि प्रशंसनीय हैं।’’

उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए व्यक्तिगत प्रयासों की जरूरत है। इसकी शुरूआत प्रत्येक घर से करनी होगी।

इस दौरान जयपुर की जिला प्रमुख रमा चौपडा ने कहा,‘‘ हमारे समाज में साझेदारी की भावना को पुनः स्थापित करने के लिए समाज में जागरूकता लाने की जरूरत है।’’

‘कट्स’ इंटरनेशनल के निदेशक जॉर्ज चेरियन ने एक बयान में कहा,‘‘ जिस रफ्तार से हम प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहे हैं, हमें यह पृथ्वी आने वाले समय में कम पड़ेगी। उन्होंने रीयूज, रीसाईकल का हवाला देते हुए रेखीय अर्थव्यवस्था को त्यागते हुए चक्रिय अर्थव्यवस्था को अपनाने का आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू