लाइव न्यूज़ :

वसीम रिजवी माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का निर्देश देंगे:अल्पसंख्यक आयोग

By भाषा | Updated: March 15, 2021 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी की कुरान शरीफ से 26 आयतें हटवाने की मांग को खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि रिजवी 21 दिनों के भीतर माफी मांगें और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया जाएगा।

आयोग ने रिजवी को भेजे एक नोटिस में कहा कि मीडिया में आई उनकी टिप्पणियां देश में सांप्रदायिक सद्भाव के माहौल को खराब करने की ‘सोची-समझी साजिश’ मालूम पड़ती हैं।

उसने कहा कि यह हमारे राष्ट्रीय हित और भाईचारे के भी खिलाफ है तथा इस तरह के कृत्य के लिए दंडात्मक कार्रवाई का कानूनी प्रावधान है।

अल्पसंख्यक आयोग ने कहा, ‘‘आयोग पवित्र कुरान की कुछ आयतों को हटाने के संदर्भ में दिए गए आपके बयान को खारिज करता है और इसकी निंदा करता है।

उसने यह भी कहा कि रिजवी 21 दिनों के भीतर माफी मांगें और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया जाएगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कुरान शरीफ की 26 आयतों को हटाने के लिये उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इन आयतों से आतंकवाद फैलता है और इन्हें पढ़ाकर आतंकवादी तैयार किये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया