लाइव न्यूज़ :

पद्म पुरस्कारों के दौरान करण जौहर को ढूंढने की कोशिश कर रही थी: कंगना

By भाषा | Updated: November 10, 2021 23:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर अभिनेत्री कंगना रनौत ने बुधवार को कहा कि अगर पद्म पुरस्कार समारोह में उनका करण जौहर से आमना-सामना होता तो वह उनसे जरूर मुलाकात करतीं।

गौरतलब है कि फिल्मी जगत से जुड़ी दोनों हस्तियों के बीच भाई-भतीजावाद की बहस को लेकर टकराव होता रहता है। कंगना और करण को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

कंगना ने ‘टाइम्स नाऊ समिट 2021’ में कहा, ‘‘हमारे समारोह का समय अलग-अलग था। मुझे लगता है कि उन्होंने हमारे पुरस्कारों का समय अलग-अलग रखा। मैंने उन्हें आसपास ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह वहां नहीं थे।’’

यह पूछे जाने पर कि अगर समारोह के दौरान उनकी मुलाकात होती तो क्या वह फिल्म निर्देशक से बात करतीं, इस पर अभिनेत्री ने कहा, ‘‘बिल्कुल’’। उन्होंने कहा, ‘‘टकराव हो सकते हैं और अस्वीकृति भी हो सकती है लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप एक ही वक्त में एक साथ मौजूद रहने में यकीन नहीं करते...मैं एक साथ रहने और समान अवसर देने के बारे में बात करती हूं चाहे वह पुरुष हों, महिलाएं या बाहरी, फिल्म उद्योग का व्यक्ति, वंचित या संपन्न हो...मैं सभी तरह के लोगों के एक साथ रहने में यकीन करती हूं।’’

अभिनेत्री ने कहा कि वह कुछ विजेताओं के सामने तुच्छ महसूस कर रही थीं जो दिखने में साधारण थे लेकिन उनकी मौजूदगी ‘‘दमदार’’ थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे