लाइव न्यूज़ :

जब बेटे तैमूर और जहांगीर के नाम को लेकर ट्रोल किया गया तो डर गई थी:करीना कपूर

By भाषा | Updated: September 9, 2021 21:31 IST

Open in App

मुंबई, नौ सितंबर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि जब उन्हें अपने बेटों तैमूर और जहांगीर का नाम रखने के लिए ट्रोल किया गया तो उन्हें 'डर' महसूस हुआ था।

द गार्जियन के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में 40 वर्षीय अभिनेत्री ने अपनी गर्भावस्था के चरण, उनकी नई किताब ''करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल'' और अपने बच्चों के नामों को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना (ट्रोलिंग) को लेकर बात की।

अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के दूसरे बेटे का जन्म इस साल 21 फरवरी को हुआ था। दंपति की उनके बच्चों के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर खासी आलोचना हुई थी।

करीना ने ''जबरदस्त तरीके'' से ट्रोल किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि ये वे नाम हैं जो उन्हें पसंद थे और इससे ज्यादा कुछ नहीं है।

करीना ने ब्रिटिश अखबार से कहा, '' ईमानदारी से, यह वो नाम हैं जो हमें पसंद थे, इसके अलावा कुछ नहीं। ये सुंदर नाम हैं और वे सुंदर बच्चे हैं। यह समझ से परे है कि कोई बच्चों को ट्रोल क्यों करेगा? मैं इसे लेकर डर महसूस कर रही थी लेकिन मैने इससे अपना ध्यान हटाया और इससे पार पा सकी। मैं ट्रोल करने वालों के नजरिए से अपने जीवन को नहीं देख सकती।''

इस जोड़ी ने 2016 में पैदा हुए अपने पहले बच्चे तैमूर के नाम का मीडिया के सामने खुलासा किया था, हालांकि जब उनके दूसरे बच्चे की बात आई तो उन्होंने ऐसा करने से परहेज किया। करीना और सैफ के दूसरे बेटे जहांगीर का नाम, जिसे जेह भी कहा जाता है, सोशल मीडिया पर तब सामने आया जब उनकी हालिया किताब का विमोचन हुआ।

करीना ने बॉलीवुड में समान भुगतान और भाई-भतीजावाद को लेकर कभी ना समाप्त होने वाली बहस पर भी चर्चा की।

समान भुगतान के विषय पर करीना ने कहा कि बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों ने एक फिल्म के लिए अभिनेता के समान भुगतान के लिए आवाज उठानी शुरू की है।

उन्होंने कहा कि यह इससे कहीं बढ़कर सम्मान दिए जाने की बात है और महिलाओं को सम्मान दिया जाना चाहिए। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि चीजों में बदलाव आ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो