लाइव न्यूज़ :

फिर से नजरबंद किया गया : महबूबा ने किया दावा

By भाषा | Updated: September 29, 2021 11:48 IST

Open in App

श्रीनगर, 29 सितंबर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को दावा किया कि उन्हें फिर से नजरबंद कर दिया गया क्योंकि उनकी जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में जाने की योजना थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि सेना के जवानों ने पुलवामा के त्राल शहर में एक परिवार से मारपीट की और एक महिला सदस्य को जख्मी कर दिया। मुफ्ती ने कहा कि वह बुधवार को परिवार से मिलने जाने वाली थीं।

मुफ्ती ने ट्वीट किया, ‘‘त्राल गांव में जाने की कोशिश करने के लिए आज फिर से मुझे फिर से नजरबंद कर दिया गया। इस गांव में सेना ने मारपीट की। यह कश्मीर की असली तस्वीर है, गणमान्य व्यक्तियों को भारत सरकार द्वारा तोड़े मरोड़े और निर्देशित पिकनिक टूर के बजाय यह दिखाया जाना चाहिए।’’

पीडीपी प्रमुख ने गुपकर रोड पर उनके आवास के मुख्य द्वार को कथित तौर पर अवरुद्ध कर रहे, सुरक्षाबलों के एक वाहन की तस्वीर भी पोस्ट की।

मुफ्ती ने मंगलवार को ट्वीट किया था, ‘‘त्राल में यगवानी शिविर की सेना ने गत रात घरों को लूटा और एक परिवार की बेरहमी से पिटाई की। गंभीर चोटों के कारण एक बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में, गांव के नागरिकों के साथ सेना ने मारपीट की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं