लाइव न्यूज़ :

‘चाल जीवी लाइये’ की हिंदी रीमेक बनाने के लिए ऋषि कपूर से हो रही थी बातचीत: रश्मिन मजीठिया

By भाषा | Updated: November 8, 2021 10:56 IST

Open in App

मुंबई, आठ नवंबर गुजराती फिल्म ‘चाल जीवी लाइये’ के निर्माता रश्मिन मजीठिया ने कहा कि टीम दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ हिंदी रीमेक बनाना चाहती थी।

इस हास्य फिल्म की पटकथा विपुल मेहता ने लिखी थी और उन्होंने ही इसका निर्देशन भी किया था। इसमें यश सोनी और आरोही पटेल के साथ अभिनेता सिद्धार्थ रांडेरिया नजर आए थे। इस फिल्म में काम में डूबा रहनेवाला एक बेटा (सोनी) अपने बीमार पिता को उसकी अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उत्तराखंड की यात्रा पर ले जाता है। इस यात्रा के क्षणों से जो खुशियां मिलती हैं, उससे जिंदगी के मायने के नए दरवाजे खुलते हैं।

मजीठिया ने कहा कि उन्हें इस फिल्म को विभिन्न भारतीय भाषाओं में बनाने के प्रस्ताव मिल रहे हैं। एक समय पर टीम ने हिंदी भाषा में इस फिल्म को बनाने के लिए अभिनेता ऋषि कपूर के अप्रैल 2020 में निधन से पहले उनसे बातचीत की थी।

मजीठिया ने कहा, ‘‘ हमने हिंदी भाषा में इस फिल्म को बनाने के लिए ऋषि कपूर से बातचीत की थी। हमारी गुजराती फिल्म जब 30-35 सप्ताह में पूरी हुई तो हम उनके पास हिंदी रीमेक के लिए गए। हमने उन्हें संवाद दिए थे और वह इसको लेकर सकारात्मक थे।’’

फिल्मनिर्माता ने कहा कि वह हिंदी फिल्म उद्योग के अन्य अभिनेता के साथ रीमेक बनाने पर विचार कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन